1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांप को KISS करने की कर रहा था तैयारी, आगे कुछ ऐसा हुआ कि जीवन भर नहीं करेगा यह काम

सांप को KISS करने की कर रहा था तैयारी, आगे कुछ ऐसा हुआ कि जीवन भर नहीं करेगा यह काम

 Published : Feb 22, 2023 10:03 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 10:03 pm IST

वीडियो में युवक सांप के साथ ऐसी हरकत करता है कि उसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वहीं सांपों को रेस्क्यू करने वाले लोग भी इस वीडियो को देखें कि सांप को पकड़ते समय ऐसी हरकत न करें, नहीं तो इस युवक जैसी स्थिति हो सकती है।

sanp ka video- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर सांप रेस्क्यू के वीडियोज खूब देखे जाते हैं। कई बार उनमें से कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद दिल दहल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में युवक सांप के साथ ऐसी हरकत करता है कि उसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वहीं सांपों को रेस्क्यू करने वाले लोग भी इस वीडियो को देखें कि सांप को पकड़ते समय ऐसी हरकत न करें, नहीं तो इस युवक जैसी स्थिति हो सकती है। अब खबर पर आ रहे हैं कि पूरा मामला क्या है?

किस करना पड़ जाता है भारी 

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने हाथ में सांप पकड़ा हुआ है। वीडियो देखकर लग रहा है कि युवक ने तुरंत कहीं से सांप को पकड़ है। इसके बाद युवक सांप के साथ कुछ कलाकारी करना चाहता है लेकिन युवक की कलाकारी भारी पड़ जाती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक सांप को किस करने की कोशिश करता है लेकिन सांप तेजी से युवक की नाक पकड़ लेता है। सांप इस तरह पकड़ लेता है कि कई लोग उसे छोड़ने के लिए वहां लग जाते हैं लेकिन सांप छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा होता है।

सांप का मन नहीं था 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को दस लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो पर 30 हजार से अधिक लाइक मिल गया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या सांप के साथ ऐसी हरकत करनी चाहिए। आखिर तो वो एक जानवर ही है। एक यूजर ने लिखा कि किस करने का सांप का मन नहीं था इसलिए नाक को पकड़ लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।