1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपने ही दोस्त को मारने की कर रहा था साजिश, खुद ही पहुंच गया मौत के करीब! , देखें वीडियो

अपने ही दोस्त को मारने की कर रहा था साजिश, खुद ही पहुंच गया मौत के करीब! , देखें वीडियो

 Published : Feb 08, 2023 05:32 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 05:37 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी एक सीख जरूर मिलेगी और आप इसे अपने जीवन में जरूर लागू करेंगे।

viral video- India TV Hindi
दोस्त को मारने की प्लानिंग फेल Image Source : TWITTER

आपने एक कहावत तो सुनी होगी। दूसरे लिए गड्ढा खोदने वाले खुद ही उस गड्ढे में गिर जाते हैं। ये कहावत इस खबर के लिए बिल्कुल फिट बैठेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि हम कहावत की बात क्यों कर रहे हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी एक सीख जरूर मिलेगी और आप इसे अपने जीवन में जरूर लागू करेंगे।

दोस्त को मारने की करता है प्लानिंग 

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पूल के किनारे दो युवक नजर आ रहे हैं। एक युवक पूल की रेलिंग पर हाथ रखे खड़ा था। वही युवक पीछे से खड़े युवक को मारने की कोशिश करता है लेकिन चंद मिनटों में पूरा नजारा बदल जाता है। युवक ने जैसे ही मारने की कोशिश की वह जमीन पर गिर जाता है। वीडियो देखने के बाद लग रहा है कि युवक गंभीर रूप से घायल हुआ होगा। आप देख सकते हैं कि युवक हिट करने की कोशिश करता है लेकिन उसका पैर फिसल जाता है।

दूसरे के साथ करने पर यहीं होगा
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि तत्काल कर्मा। यानी कहने का मतलब ये है कि ऊपर वाले ने यूथ को तुरंत सजा दे दी है। वीडियो को 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को एक हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बेवकूफ को सही जवाब मिल गया। एक यूजर ने लिखा कि बहुत सही बात है, अगर आप दूसरों के बारे में ऐसा करेंगे तो ऐसा ही होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।