1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस युवक से ठंड देखते ही भाग जाएगा दूर, कर लिया है ऐसा इंतजाम, देखें वायरल वीडियो

इस युवक से ठंड देखते ही भाग जाएगा दूर, कर लिया है ऐसा इंतजाम, देखें वायरल वीडियो

 Published : Dec 28, 2022 02:50 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 02:50 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक कई सारे कपड़े पहने हुए है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

देश के कोने-कोने में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी भी हो रही है। ऐसे में हर कोई ठंड से बचने के उपाय ढूंढ रहा है। लोग घरों से निकलने से पहले मोटे और ऊनी कपड़े पहन रहे हैं। बिना मोटे कपड़े नहीं पहने निकले तो ठंड भी जान ले लेगी। अब इसका असर सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है। सोशल मीडिया के जमाने में लोग वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मोटे कपड़े पहने नजर आ रहा है।

आखिर युवक ने कितने कपड़े पहना है? 

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक कई सारे कपड़े पहने नजर आ रहा है। वीडियो को आप आगे देखेंगे कि वीडियो में एक युवक मोटे कपड़े पहने युवक के कपड़े गिन रहा है। वह लगातार कपड़े गिन रहा है। आप सोच रहे होंगे कि युवक ने कितने कपड़े पहन रखे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक बताता है कि उसने 24 कपड़े पहने हैं।

अब इतनी ठंड में युवक ने कपड़े पहन भी लिए तो क्या दिक्कत है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि इस शख्स को देखकर ठंडे भी भाग जाएगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ठंड भी देखकर डर जाएगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।