1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के का फैशन सेंस देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

लड़के का फैशन सेंस देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 04, 2024 10:55 am IST,  Updated : Sep 04, 2024 10:55 am IST

एक शख्स ने ऐसे कपड़े पहनकर अपना वीडियो बनाया जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने बोरे को सिलकर बना लिया कपड़ा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ हो। अलग-अलग तरह के वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे और आपके फीड पर भी वो वायरल वीडियो आते ही होंगे। किसी वीडियो में जुगाड़ देखने को मिलता है तो किसी वीडियो में लोगों की अजीब हरकत देखने को मिलती है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते ही हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के का अजीब सा फैशन सेंस देखने को मिला।

लड़के ने ऐसा क्या किया?

एक लड़के ने ऐसे कपड़े पहने जिसे पहने हुए आपने शायद ही कभी किसी को देखा होगा। आप अपने लिए कपड़े किसी शोरूम या दुकान से लाते होंगे तो कुछ लोग दर्जी से सिलवा कर कपड़े पहनते होंगे। मगर एक लड़के ने कुबेर के कट्टे को कपड़े के आकार में काटने के बाद उसे खुद सिला। इसके बाद उसने कट्टे से बने हुए उस कपड़े को पहनकर अपना वीडियो बनवाया। अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गाय है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,'क्रिंज लेवल, छपरी गिरी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यही लोग सफल हो रहे हैं भैया। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे पास शब्द नहीं है, क्या है ये। तीसरे यूजर ने लिखा- इनको खुल कौन छोड़ता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्रिंज ही चलता है साहब क्या करें।

ये भी पढ़ें-

Video: लहसुन छीलने का यह तरीका नहीं पता होगा आपको, महिला के इस निन्जा टेक्निक को 7 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा

गले मिले, हाथ मिलाया और पहना दी 2 लाख रुपए की Rado घड़ी, अरबपति बिजनेसमैन से मिलने गए Youtuber का बन गया दिन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।