1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता के पास एक इमारत में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

कोलकाता के पास एक इमारत में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 27, 2021 11:22 am IST,  Updated : May 27, 2021 11:22 am IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक इमारत में बुधवार देर रात आग लग गई। इस इमारत में कई गोदाम बने है। 

कोलकाता के पास एक इमारत में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी- India TV Hindi
कोलकाता के पास एक इमारत में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी Image Source : FILE

 बारासात (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक इमारत में बुधवार देर रात आग लग गई। इस इमारत में कई गोदाम बने है। अधिकारियों ने बताया कि घटना कोलकाता से 15 किलोमीटर दूर न्यू बैरकपुर के बिल्कंदा इलाके की है। उन्होंने बताया कि इमारत में एक बनियान निर्माण इकाई भी है और हादसे के समय दो लोगों के वहां होने की आशंका है। आग बुधवार देर रात लगी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की कम से कम 11 गाड़ियों आग बुझाने के काम में जुटी है। 

अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने मौके पर पहुंच स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें किसी के अंदर फंसे होने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। अंदर कुछ ज्वलनशील पदार्थ थे, जिस कारण आग जल्दी फैल गई।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।