1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'बंगाल की दीदी' CM ममता बनर्जी के पास न घर है ना गाड़ी, जानें उनके पास कितनी है संपत्ति?

'बंगाल की दीदी' CM ममता बनर्जी के पास न घर है ना गाड़ी, जानें उनके पास कितनी है संपत्ति?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 09, 2026 07:57 am IST,  Updated : Apr 09, 2026 07:57 am IST

पश्चिम बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो अपना हलफनामा दायर किया है उसमें उनकी संपत्ति के बारे में जानकर हैरान होंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है। पहले चरण के लिए मतदान 23 अप्रैल गुरुवार 2026 को और दूसरे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल बुधवार 2026 को होंगे। इससे पहले पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी ने अपना नामांकन अपने गृहक्षेत्र भवानीपुर से दाखिल किया है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी कुल संपत्ति 15.37 लाख रुपये घोषित की है, जो पांच वर्ष पहले 2021 के चुनाव में बताए गए 16.72 लाख रुपये से 1.3 लाख कम है।

ममता बनर्जी की घट गई संपत्ति

ममता बनर्जी के दाखिर किेए गए हलफनामे के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और बंगाल की दीदी कही जाने वाली ममता के पास न कोई देनदारी है और ना ही उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है, जो 2021 की स्थिति की तरह है। हलफनामे में बताया गया है कि उनकी कुल चल संपत्ति का मूल्य 15,37,509.71 रुपये है, जो 2021 की तुलना में लगभग 1.3 लाख रुपये से कम है।

पहले की तरह उन्होंने अपने नाम पर किसी भी अचल संपत्ति का उल्लेख नहीं किया है। बनर्जी के हलफनामे के अनुसार, उनके पास नकद राशि 2021 के 69,255 रुपये से बढ़कर 75,700 रुपये हो गई है, जबकि उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा 12.7 लाख रुपये से अधिक राशि बैंक में जमा है। 

ममता बनर्जी के पास कितना है सोना

हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी के पास ना तो अपना घर है और ना ही अपनी कार है। उनके नाम पर ना तो खेती योग्य या गैर खेती योग्य जमीन है। ममता के पास कितना सोना है, तो इसके बारे में उन्होंने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 9 ग्राम और 750 मिलीग्राम सोना है, जिसकी मौजूदा बाजार में कीमत 1,45,000 रुपये है। कुल मिलाकर उनकी कुल चल संपत्ति 15,37,509.71 रुपये है। इसके अलावा ममता बनर्जी पर कोई बकाया कर्ज भी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।