1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Bijpuir Election Result 2026 Live Updates: बीजपुर से जीते बीजेपी के सुदिप्ता दास, सुबोध अधिकारी को हराया

Bijpuir Election Result 2026 Live Updates: बीजपुर से जीते बीजेपी के सुदिप्ता दास, सुबोध अधिकारी को हराया

 Published : May 04, 2026 08:12 am IST,  Updated : May 05, 2026 09:17 pm IST

Bijpuir Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की बीजपुर विधानसभा सीट के चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

Bijpur election results 2026- India TV Hindi
बीजपुर विधानसभा चुनाव रिजल्ट Image Source : INDIA TV

Bijpuir Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती का काम पूरा हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल के किले को ध्वस्त करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने सुदिप्ता दास ने जीत हासिल की है। उन्होंने  प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस के सुबोध अधिकारी को 13,343 वोटों से हरा दिया।

2021 के विधानसभा चुनाव नतीजे

2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी के सुबोध अधिकारी को सफलता मिली थी। उन्होंने BJP उम्मीदवार शुभ्रांशु राय को 13,347 वोटों से हरा दिया था। सुबोध अधिकारी को कुल 66,265 वोट मिले थे जबकि शुभ्रांशु राय को 52,918 वोट हासिल हुए थे। CPI(M) तीसरे स्थान पर रही थी। वोट प्रतिशत की बात करें तो सुबोध अधिकारी को कुल 47.95 प्रतिशत और शुभ्रांशु राय को 38.29 प्रतिशत वोट मिले थे।

2016 के विधानसभा चुनाव नतीजे

2016 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी को सफलता मिली थी। टीएमसी उम्मीदवार शुभ्रांशु राय ने सीपीआई उम्मीदवार निर्झरिणी चक्रवर्ती को 47,954 वोटों से हराया था। शुभ्रांशु राय को कुल 77,773 वोट मिले थे जबकि निर्झरिणी चक्रवर्ती को कुल 29,819 वोट हासिल हुए थे। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो शुभ्रांशु राय को कुल 55.70 प्रतिशत और निर्झरिणी चक्रवर्ती को 21.35 प्रतिशत वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।