1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC के साथ 'दोस्ती' अधिक, 'कुश्ती' कम करने की कोशिश करेगी कांग्रेस: कांग्रेस नेता

TMC के साथ 'दोस्ती' अधिक, 'कुश्ती' कम करने की कोशिश करेगी कांग्रेस: कांग्रेस नेता

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2021 06:29 am IST,  Updated : Jul 24, 2021 06:29 am IST

पश्चिम बंगाल कांग्रेस उपाध्यक्ष दीप्तिमान घोष ने शुक्रवार को संकेत दिया कि पार्टी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर गठबंधन के लिए तैयार है।

TMC के साथ 'दोस्ती' अधिक,...- India TV Hindi
TMC के साथ 'दोस्ती' अधिक, 'कुश्ती' कम करने की कोशिश करेगी कांग्रेस: कांग्रेस नेता Image Source : PTI (FILE PHOTO)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल कांग्रेस उपाध्यक्ष दीप्तिमान घोष ने शुक्रवार को संकेत दिया कि पार्टी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर गठबंधन के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बनर्जी स्पष्ट रूप से राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी भूमिका निभाना चाहती हैं और अगले सप्ताह दिल्ली का दौरा करने वाली हैं।

पश्चिम बंगाल में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की संभावना पर घोष ने कहा, "हम दोस्ती अधिक और कुश्ती कम करने की कोशिश करेंगे।" कुछ अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला करने के लिए दोनों दलों के नेतृत्व एक-दूसरे से संपर्क कर रहे हैं।

हालांकि, घोष ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सरकार की कोई चूक पाती है तो वह उसकी आलोचना करती रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।