पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में बीजेपी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रशेखर बनर्जी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार ने टीएमसी के प्रदीप मजूमदार को 30934 वोटों से हराया है।
इस बार ये हैं उम्मीदवार
यहां से टीएमसी से प्रदीप मजूमदार और बीजेपी से चंद्र शेखर बनर्जी ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस ने देबेश चक्रवर्ती और सीपीआईएम से सिमंता चटर्जी चुनावी मैदान में हैं। पिछली बार इस सीट से टीएमसी नेता प्रदीप मजूमदार चुनाव जीते थे।
पिछली बार का चुनावी रिजल्ट
पिछली बार 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के प्रदीप मजूमदार ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कर्नल दीप्तांशु चौधरी को को कड़े मुकाबले में हराया था। प्रदीप मजूमदार को 79,303 वोट मिले थे। बीजेपी के उम्मीदवार कर्नल दीप्तांशु चौधरी को 75, 557 वोट मिले थे। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर लगभग 3,746 वोटों का था।