1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. दुर्गापुर पश्चिम चुनाव रिजल्ट: बीजेपी उम्मीदवार की बंपर जीत, TMC के कबि दत्ता को 37598 वोटों से हराया

दुर्गापुर पश्चिम चुनाव रिजल्ट: बीजेपी उम्मीदवार की बंपर जीत, TMC के कबि दत्ता को 37598 वोटों से हराया

 Published : May 04, 2026 08:04 am IST,  Updated : May 04, 2026 09:30 pm IST

दुर्गापुर पश्चिम चुनाव रिजल्ट: बंगाल की दुर्गापुर पश्चिम सीट बीजेपी के लिए काफी अहम मानी जा रही है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र गौरी की जीत हुई है।

दुर्गापुर पश्चिम चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
दुर्गापुर पश्चिम चुनाव रिजल्ट Image Source : INDIA TV GFX

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत हुई है। दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र गौरी की जीत हुई है। बीजेपी उम्मीदवार ने टीएमसी के कबीर दत्ता को 37598 वोटों से हराया है। बीजेपी के लिए ये सीट काफी अहम मानी जा रही है।

ये उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में

मतगणना शुरू होते ही राउंड दर राउंड नतीजे सामने आएंगे, जिस पर सभी राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजर बनी हुई है। प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल के बाहर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटा जा सके।

पिछली बार बीजेपी ने यहां से दर्ज करी थी जीत

पिछली बार 2021 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण गौरी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनाव जीतकर सीट अपने नाम की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार विश्वनाथ पारियाल को कड़े मुकाबले में हराया था। बीजेपी के लक्ष्मण घोरुई को लगभग 91,186 वोट मिले थे। टीएमसी के विश्वनाथ पारियाल को लगभग 76,522 वोट मिले थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।