1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता में BJP कार्यालय के पास मिले 51 देसी बम, फलों की बोरी में रखे थे

कोलकाता में BJP कार्यालय के पास मिले 51 देसी बम, फलों की बोरी में रखे थे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2021 08:48 am IST,  Updated : Jun 06, 2021 08:48 am IST

एक चौंकाने वाली घटना में पुलिस ने शनिवार रात शहर के दक्षिणी इलाकों में खिद्दरपुर और हेस्टिंग्स क्रॉसिंग से 54 देसी बम बरामद किए। बम भाजपा कार्यालय से मुश्किल से 20 मीटर की दूरी पर पाए गए।

कोलकाता में BJP...- India TV Hindi
कोलकाता में BJP कार्यालय के पास मिले 51 देसी बम, फलों की बोरी में रखे थे Image Source : TWITTER- ANI

कोलकाता: एक चौंकाने वाली घटना में पुलिस ने शनिवार रात शहर के दक्षिणी इलाकों में खिद्दरपुर और हेस्टिंग्स क्रॉसिंग से 51 देसी बम बरामद किए। बम भाजपा कार्यालय से मुश्किल से 20 मीटर की दूरी पर पाए गए। हालांकि पुलिस ने अभी तक बमों के ब्योरे का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि चार बोरियों में कम से कम 51 कच्चे बम रखे गए थे। दिलचस्प बात यह है कि यह जगह एक बाजार क्षेत्र है और बोरे पैकिंग बॉक्स से ढके हुए थे और ये फलों की पेटियों की तरह लग रहा थे।

हेस्टिंग्स थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ते और उपद्रवी विरोधी धारा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बमों को बरामद कर उसे डिफ्यूज किया। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस ने अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि जाहिर तौर पर बम कच्चे थे, लेकिन इतने बमों के विस्फोट से गंभीर नुकसान हो सकता था।

अधिकारी ने कहा, हमने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि वहां बम कैसे आए। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।