1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 07:54 pm IST

मध्य कोलकाता के पोलोक स्ट्रीट इलाके में सोमवार शाम करीब 5 बजकर 25 मिनट पर बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। 

कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, दमकल की दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं- India TV Hindi
कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, दमकल की दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं Image Source : ANI/TWITTER

कोलकाता: मध्य कोलकाता के पोलोक स्ट्रीट इलाके में सोमवार शाम करीब बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जी+5 भवन में लगी आग को बुझाने के लिये दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गई हैं। इस भवन में कई कार्यालय हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भवन खाली था। उन्होंने कहा, ''हमारे अधिकारी आग बुझाने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि आग आसपास की इमारतों में न फैले।''

इनपुट भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।