1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Raghunathpur Election Result 2026 Live Updates: रघुनाथपुर में कौन जीता, देखें नतीजे

Raghunathpur Election Result 2026 Live Updates: रघुनाथपुर में कौन जीता, देखें नतीजे

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 04, 2026 08:11 am IST,  Updated : May 04, 2026 08:11 am IST

Raghunathpur Election Result 2026: रघुनाथपुर में पिछले चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी। हालांकि, इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही।

raghunathpur Assembly Election Result 2026- India TV Hindi
रघुनाथपुर विधानसभा चुनाव 2026 Image Source : INDIA TV

Raghunathpur Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। सभी सीटों पर शुरुआती रुझान आ रहे हैं। इस बीच रघुनाथपुर सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर थी। 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर रही थी। 2021 में बीजेपी ने यह सीट 5000 से ज्यादा वोट के अंतर से जीती थी। वहीं, इससे पहले यहां टीएमसी का कब्जा था।

किसके बीच मुकाबला?

बीजेपी ने इस सीट पर ममोनी बौरी को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, टीएमसी ने हजारी बौरी को टिकट दिया था। कांग्रेस की संध्या बौरी और सीपीआईएम के गणेश बौरी भी इस सीट से अपनी किस्मत आजमाते नजर आए। बीएसपी ने महादेब बौरी और सुचीसी  ने अनिल बौरी को टिकट दिया था, लेकिन असली लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच ही रही।

रघुनाथपुर का इतिहास

रघनाथपुर सीट 1957 से बनी हुई है। शुरुआत में यहां कांग्रेस का कब्जा था। इसके बाद लंबे समय तक सीपीआईएम का कब्जा रहा और बाद में टीएमसी ने यहां जीत हासिल की। पिछले चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी। यहां कुल 16 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। सीपीआईएम ने 1982 से 2006 के बीच लगातार छह बार जीत हासिल की थी। कांग्रेस भी चार बार यहां से जीती है, लेकिन आखिरी जीत 1972 में मिली थी। ऐसे कांग्रेस की जमीन यहां पर लगभग खत्म मानी जा रही है। टीएमसी ने भी दो बार यह सीट जीती, लेकिन 2021 में यहां बीजेपी को जीत मिली थी। इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रहने के आसार हैं। बीजेपी ने यहां तेजी से अपना वोट बैंक बढ़ाया है। 2011 में बीजेपी को 4.91 फीसदी और 2016 में 12.92 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन 2021 में बीजेपी उम्मीदवार ने 5 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से जीत हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।