1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया में मौत का सिलसिला जारी बम विस्फोट में,10 मरे

सोमालिया में मौत का सिलसिला जारी बम विस्फोट में,10 मरे

 Written By: IANS
 Published : Apr 22, 2015 10:06 am IST,  Updated : Apr 22, 2015 10:07 am IST

मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एक व्यस्त रेस्तरां के प्रवेश द्वार पर हुए एक कार बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ

सोमालिया में कार बम...- India TV Hindi
सोमालिया में कार बम विस्फोट, 10 मरे

मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एक व्यस्त रेस्तरां के प्रवेश द्वार पर हुए एक कार बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी महाद मोहम्मद ने घटनास्थल पर बताया कि व्यस्त रेस्तरां के प्रवेश द्वार पर कार में विस्फोट हो गया। यह रेस्तरां सेंट्रल होटल से 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। सेंट्रल होटल पर फरवरी में हमला हुआ था जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी।


अधिकारी ने कहा, "कार चालक ने प्रवेश द्वार में जबरन घुसने की कोशिश की, जिसके बाद कार में विस्फोट हो गया। हमें यह जानकारी मिली है कि 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।"

उल्लेखनीय है कि इस नए मामले से एक दिन पूर्व सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र की एक बस पर हमला कर दिया गया था, जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश