1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. एलियंस के साथ लगातार संपर्क में हैं इजराइल और अमेरिका! पूर्व इजरायली अंतरिक्ष चीफ का खुलासा

एलियंस के साथ लगातार संपर्क में हैं इजराइल और अमेरिका! पूर्व इजरायली अंतरिक्ष चीफ का खुलासा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2020 10:46 am IST,  Updated : Dec 09, 2020 10:50 am IST

इजराइल के अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम के पूर्व प्रमुख हाइम इशेद (Haim Eshed) के दावे से एलियंस को लेकर एक नए सिरे से बहस शुरू हो गई है।

Aliens - India TV Hindi
Aliens  Image Source : FILE

वॉशिंगटन: दूसरे ग्रह के प्राणी यानि एलियंस (Aliens) का वजूद है या नहीं? यह सवाल कई दशकों से इंसानी दिमाग में कौतूहल पैदा करता रहा है। अमेरिका सहित कई देशों में एलियंस और यूएफओ के देखे जाने की बात सामने आई है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई सबूत नहीं मिले है। लेकिन इजराइल के अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम के पूर्व प्रमुख हाइम इशेद (Haim Eshed) के दावे से एलियंस को लेकर एक नए सिरे से बहस शुरू हो गई है। इशेद ने दावा किया है एलियंस कोई कपोल कल्पना नहीं है, दरअसल अमेरिका और इजराइल के साथ एलियंस गुप्त रूप से संपर्क में हैं।

हाइम इशेद 1981 से 2010 तक इजराइल के अंतरिक्ष सुरक्षा कार्यक्रम के साथ काम कर चुके हैं। यरूशलेम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, हाइम इशेद ने एक इजरायली अखबार को बताया है कि अमेरिका और इजरायल लंबे समय से एलियंस पर रिसर्च कर रहे हैं। लेकिन उनका अस्तित्व इसलिए एक रहस्य बना हुआ है, क्योंकि इंसान अभी इसके लिए तैयार नहीं है।

ट्रंप करने वाले थे खुलासा 

इशेद के दावे को सच मानें तो एलियंस का अपना संगठन बना रखा है। उनके इस संगठन का नाम गेलेक्टिक फेडरेशन (Galactic Federation) है। इशेक के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एलियंस की मौजूदगी का खुलासा करने वाले थे, लेकिन गेलेक्टिक फेडरेशन में मौजूद एलियंस ने उन्हें ऐसा करने रोक दिया था। वे किसी तरह का सामूहिक उन्माद पैदा नहीं करना चाहते हैं।

हम पर राज करना चाहते हैं एलियंस 

इजराइली अखबार को दिए इंटरव्यू में हाइम इशेद ने कहा कि एलियंस लंबे समय से हमारे बीच हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि एलियंस और अमेरिकी सरकार के बीच एक एग्रीमेंट है। वो प्रयोग कर रहे हैं और हम पर राज करना चाहते हैं।

मंगल ग्रह पर है गुप्त अंतरिक्ष प्रयोगशाला 

इशेद के अनुसार मंगल ग्रह पर एक अंडरग्राउंड स्पेस बेस बनाया गया है, जिसमें अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और एलियंस एक साथ काम कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश