1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दूल्हे ने निकाह के 15 मिनट बाद ही दुल्हन को दे दिया तलाक, ये थी वजह

दूल्हे ने निकाह के 15 मिनट बाद ही दुल्हन को दे दिया तलाक, ये थी वजह

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 24, 2018 09:52 pm IST,  Updated : May 24, 2018 09:52 pm IST

दूल्हे ने दुल्हन के पिता से साफ कह दिया कि वह उनकी बेटी को पत्नी के रूप में नहीं चाहता है और मैरिज कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के 15 मिनट बाद ही तलाक दे दिया...

representational image- India TV Hindi
representational image

दुबई: यहां एक मुस्लिम दूल्हे ने निकाह के महज 15 मिनट बाद ही अपनी पत्नी को तलाक दे दिया क्योंकि वह अपनी दुल्हन के पिता और उसके मेहर की मांगों से खुद को बेइज्जत महसूस कर रहा था। बता दें कि दुबई में हुए निकाह में दूल्हा अपने सुसर को 20 हजार पाउंड देने को तैयार हो गया था लेकिन उसके ससुर कैश लेने के लिए बैचेन हो रहे थे। वह चाहते थे कि जल्द से जल्द उनके हाथ में कैश आ जाए।

हालांकि दुल्हन के पिता ने मांग रखी और सारे रीति-रिवाज और मैरिज कॉन्ट्रेक्ट साइन होने के बाद भी दूल्हे ने वो सारी मांगें पूरी नहीं की। दूल्हे ने कहा कि उस कार तक जाने में सिर्फ 5 मिनट लगेंगे और कैश लेकर आ रहा है लेकिन दुल्हन का पिता इतना बैचेन था कि उसने बोला कि वह या तो अभी कैश दे या फिर अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को पैसे लाने के लिए भेजे। यही बात दूल्हे के दिल पर लग गई और उसे अपनी बेइज्जती महसूस हुई।

वहीं, इस मामले को देख रहे वकील के मुताबिक दुल्हन के पिता की इस अधीरता और मांग से दूल्हे को बेइज्जती महसूस हुई और उसने तुरंत ही निकाह तोड़ दिया। वकील के मुताबिक दूल्हे ने दुल्हन के पिता से साफ कह दिया कि वह उनकी बेटी को पत्नी के रूप में नहीं चाहता है और मैरिज कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के 15 मिनट बाद ही तलाक दे दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश