1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र: हॉट एयर बैलून दुर्घटनाग्रस्त होने से 1 की मौत 12 लोग घायल

मिस्र: हॉट एयर बैलून दुर्घटनाग्रस्त होने से 1 की मौत 12 लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 05, 2018 04:55 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 04:55 pm IST

पर्यटन स्थलों की सैर कराने वाले एक हॉट एयर बैलून के लक्सर शहर में दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दक्षिण अफ्रीकी पर्यटक की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए।

Egypt 1 killed 12 injured in Hot Air Balloon crash- India TV Hindi
Egypt 1 killed 12 injured in Hot Air Balloon crash

काहिरा: पर्यटन स्थलों की सैर कराने वाले एक हॉट एयर बैलून के लक्सर शहर में दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दक्षिण अफ्रीकी पर्यटक की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण बैलून दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बैलून में 21 विदेशी पर्यटक सवार थे। (अमेरिकी सांसदों ने किया H-1B वीजा नियमों में बदलाव किए जाने का विरोध )

घायलों की नागरिकता के संबंध में तत्काल अभी पता नहीं चल पाया है। वर्ष 2013 में लक्सर में पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने वाले एक हॉट एयर बैलून में आग लगने से यूरोप और एशिया के 19 पर्यटकों की मौत हो गई थी।

सुरक्षा कारणों से बैलूनों की कैमरे से निगरानी की जाती है और बैलून के 2,000 मीटर से ऊपर उड़ान भरने पर प्रतिबंध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश