1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

मिस्र के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2016 10:40 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 10:40 pm IST

काहिरा: पिछले महीने हादसे का शिकार हुए ईजिप्ट एयर के विमान का ब्लैक बॉक्स आज भूमध्यसागर से मिला। हादसे में 66 लोग मारे गए थे। हादसे की जांच कर रही मिस्र की समिति की ओर

egypt air- India TV Hindi
egypt air

काहिरा: पिछले महीने हादसे का शिकार हुए ईजिप्ट एयर के विमान का ब्लैक बॉक्स आज भूमध्यसागर से मिला। हादसे में 66 लोग मारे गए थे। हादसे की जांच कर रही मिस्र की समिति की ओर से जारी बयान के अनुसार, डीप ओशन सर्च (DOS) कंपनी से जुड़े जहाज जॉन लेथब्रिज ने एयरबस ए320 के कॉकपिट का आवाज रिकॉर्डर खोज लिया है।

बयान में कहा गया है कि पिछले महीने खोज दल में शामिल हुए इस जहाज ने भूमध्यसागर से रिकॉर्डर का मेमोरी यूनिट निकालने में सफलता प्राप्त कर ली है। हालांकि रिकॉर्डर क्षतिग्रस्त हो गया है।

सरकार की ओर से खोज दल में शामिल किए गए इस जहाज ने दो ब्लैक बॉक्स खोजे हैं और विमान के मलबे की तस्वीरें भी कल ली थीं। 19 मई को चालक दल के सदस्यों सहित 66 लोगों को लेकर पेरिस से काहिरा आ रहा ईजिप्टएयर का विमान एमएस-804 भूमध्यसागर में दुर्घटना का शिकार हो गया था।

विमान पर सवार 59 यात्रियों में से 15 फ्रांसीसी, 30 मिस्र के नागरिक, एक ब्रिटिश, एक बेल्जियम का नागरिक, दो ईराकी, एक कुवैती, एक सउदी का नागरिक, एक सूडानी, एक कनाडाई, एक पुर्तगाली, एक अल्जीरियाई और एक चाड का नागरिक था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश