1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. प्रतिभासंपन्न भारत में कोई गूगल क्यों नहीं पनपा : मोदी

प्रतिभासंपन्न भारत में कोई गूगल क्यों नहीं पनपा : मोदी

 Written By: IANS
 Published : Apr 16, 2015 02:42 pm IST,  Updated : Apr 16, 2015 02:42 pm IST

टोरंटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर हैरानी जताई कि भारत प्रतिभाओं से भरा हुआ है, फिर भी देश में गूगल या माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों का निर्माण नहीं हुआ? मोदी ने गुरुवार को यहां

- India TV Hindi

टोरंटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर हैरानी जताई कि भारत प्रतिभाओं से भरा हुआ है, फिर भी देश में गूगल या माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों का निर्माण नहीं हुआ? मोदी ने गुरुवार को यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में एक किलोमीटर ले जाने के लिए रिक्शावाले को 10 रुपये देने होते हैं, जबकि भारत ने प्रति किलोमीटर सात रुपये के खर्च पर मंगल तक मंगलयान भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत में असंख्य प्रतिभा मौजूद है, लेकिन सवाल यह है कि भारत में गूगल क्यों नहीं पनप पाया या माइक्रोसॉफ्ट क्यों नहीं पैदा हुआ?

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसा माहौल बनाएगी, जिसमें नवाचार को बढ़ावा मिले और भारतीय प्रतिभा को नया विकास करने का प्रोत्साहन मिले।

उन्होंने कहा कि कनाडा के साथ हुए यूरेनियम समझौते से भारत को जलवायु परिवर्तन संबंधी प्रतिबद्धता निभाने में मदद मिलेगी। कनाडा भारत को परमाणु ऊर्जा पैदा करने के लिए यूरेनियम देगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन घटेगा और जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद मिलेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश