1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कोरोना वायरस से दुनिया भर में 145,521 मौतें, सिर्फ यूरोप में 92000 से ज्यादा लोगों की गई जान

कोरोना वायरस से दुनिया भर में 145,521 मौतें, सिर्फ यूरोप में 92000 से ज्यादा लोगों की गई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 08:21 am IST,  Updated : Apr 17, 2020 08:21 am IST

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ विश्वयुद्ध लड़ रही है। दुनिया का हर छोटो बड़ा देश इस समय कोरोना वायरस से पीड़ित हो चुका है।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : AP

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ विश्वयुद्ध लड़ रही है। दुनिया का हर छोटो बड़ा देश इस समय कोरोना वायरस से पीड़ित हो चुका है। अब तक 2,182,197 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, वहीं 145,521 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। अकेले अमेरिका में पिछले दो महीनों में इस वायरस के चलते 34,617 लोग मारे जा चुके हैं। लेकिन सबसे खराब हालात यूरोप के हैं। दुनिया भर कोरोना कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें सिर्फ इसी महाद्वीप में हुई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार यूरोप में करीब 93000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

दुनिया भर में कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। यहां पर दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना वायरस के मरीज हैं। कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े प्रदान करने वाली वेबसाइट वर्डोमीटर के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस 677,570 लोगों को संक्रमित कर चुका है। यहां पर अब तक 34,617 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क शहर है। यहां पर 16,106 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

कोरोना वायरस से सबसे ज्रूादा प्रभावित यूरोप की बात करें तो इटली में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां पर शुक्रवार सुबह तक 22,170 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद स्पेन का नंबर आता है। यहां पर 19,315 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा फ्रांस में 17,920 और ब्रिटेन में 13,729 मौतें हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश