1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यमन में सऊदी अरब के हवाई हमले की निंदा

यमन में सऊदी अरब के हवाई हमले की निंदा

 Written By: IANS
 Published : Apr 19, 2015 08:28 am IST,  Updated : Apr 19, 2015 08:28 am IST

बेरुत: लेबनान के शिया राजनीतिक संगठन हिजबुल्लाह के प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह ने यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में कई हफ्तों से जारी हवाई हमले की निंदा की है। नसरल्लाह ने शुक्रवार को एक

यमन में सऊदी नेतृत्व...- India TV Hindi
यमन में सऊदी नेतृत्व वाले हमले से भड़का हिजबुल्ला

बेरुत: लेबनान के शिया राजनीतिक संगठन हिजबुल्लाह के प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह ने यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में कई हफ्तों से जारी हवाई हमले की निंदा की है। नसरल्लाह ने शुक्रवार को एक रैली में शामिल हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इन हवाई हमलों का वास्तविक उद्देश्य यमन में अरब के अस्तित्व को बचाने के सऊदी अरब के दावे के बजाए यमन में सऊदी-अमेरिका आधिपत्य को बहाल करना है।

सऊदी अरब ने पिछले महीने से यमन में ईरान समर्थित शिया हौती विद्रोहियों के खिलाफ अरब सैन्य अभियान की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा, "यह समय मुस्लिमों और अरबियों को सऊदी अरब को यह बताने का है कि बहुत हो चुका।"

हिजबुल्लाह नेता ने यह भी कहा कि विश्व में ज्यादातर लोगों की मांग युद्ध को समाप्त करने और राजनीतिक समाधान का आह्वान करने की है।"

उन्होंने कहा, "इस युद्ध का नेतृत्व कर रहे लोगों को विनम्रता दिखानी चाहिए और इसे बंद कर देना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि वह लेबनान को यमन संकट से दूर रखना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश