1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दुबई में हिन्दी सहित 4 भारतीय भाषाओं में भी दे सकेंगे ड्राइविंग टेस्ट

दुबई में हिन्दी सहित 4 भारतीय भाषाओं में भी दे सकेंगे ड्राइविंग टेस्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2015 07:00 am IST,  Updated : Jun 15, 2015 07:01 am IST

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आगामी सितंबर महीने से ड्राइविंग परीक्षा में शामिल होने वाले लोग हिंदी सहित चार भारतीय भाषाओं का चुनाव कर सकते हैं। ड्राइविंग से जुड़ी लिखित परीक्षा और आठ अनिवार्य

दुबई जाकर हिन्दी में...- India TV Hindi
दुबई जाकर हिन्दी में भी दे सकेंगे ड्राइविंग टेस्ट

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आगामी सितंबर महीने से ड्राइविंग परीक्षा में शामिल होने वाले लोग हिंदी सहित चार भारतीय भाषाओं का चुनाव कर सकते हैं।

ड्राइविंग से जुड़ी लिखित परीक्षा और आठ अनिवार्य व्याख्यानों में फिलहाल तीन भाषाओं अंग्रेजी, उर्दू और अरबी का इस्तेमाल होता है।

अब परीक्षार्थी हिंदी, मलयालम, तमिल, बांग्ला, चीनी, रूसी और फारसी भाषाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह परीक्षा यहां के सड़क एवं परिवहन प्राधिकरण (RTA) की ओर से कराई जाती है।

RTA में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं योग्यता विभाग के निदेशक आरिफ अल मलिक ने कहा कि 11 भाषाओं में परीक्षा ली जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश