1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. एक बार फिर बच निकला ISIS प्रमुख बगदादी

एक बार फिर बच निकला ISIS प्रमुख बगदादी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2017 06:52 pm IST,  Updated : Jun 20, 2017 06:52 pm IST

रूस ने आज कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि पिछले महीने युद्ध प्रभावित सीरिया में उसकी सेना द्वारा किये गये लक्षित हमले में आईएसआईएस प्रमुख अबु बकर अल-बगदादी की मौत हो गयी है।

ISIS chief Baghdadi once again survived- India TV Hindi
ISIS chief Baghdadi once again survived

मास्को: रूस ने आज कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि पिछले महीने युद्ध प्रभावित सीरिया में उसकी सेना द्वारा किये गये लक्षित हमले में आईएसआईएस प्रमुख अबु बकर अल-बगदादी की मौत हो गयी है। (छात्र की मौत के बाद उत्तर कोरिया पर बुरी तरह भड़के ट्रंप)

रूसी उप विदेश मंत्री गेन्नेडी गातिलोव ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के सरगना अल बगदादी के अंत की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ताश ने रूसी कूटनीतिग्य के हवाले से कहा, अभी नहीं। रूसी सेना ने चार दिन पहले ऐलान किया था कि आतंकी संगठन की तथाकथित राजधानी रक्का में 28 मई को किये गये हवाई हमले में हो सकता है उसने बगदादी को मार गिराया हो। रूसी मंत्री इससे जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे बगदादी की मौत की खबरों की पुष्टि करने में असमर्थ हैं। आईएसआईएस के खिलाफ सीरिया और इराक में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के अभियान के प्रवक्ता कर्नल रेयान डिल्लन ने कहा, इस वक्त इन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकता। इसके पहले भी कई बार अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं के हमलों में बगदादी के मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने की खबरें आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश