1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. विश्वबैंक प्रमुख ने की मोदी की तारीफ, कहा, उनके जैसे और नेताओं की ज़रूरत

विश्वबैंक प्रमुख ने की मोदी की तारीफ, कहा, उनके जैसे और नेताओं की ज़रूरत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2015 07:05 am IST,  Updated : May 28, 2015 07:08 am IST

नई दिल्ली: विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यॉन्ग किम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया को ‘आपके जैसे और नेताओं की जरूरत है।’ उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल का एक

नरेंद्र मोदी जैसे और...- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी जैसे और नेताओं की ज़रूरत: विश्वबैंक प्रमुख

नई दिल्ली: विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यॉन्ग किम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया को ‘आपके जैसे और नेताओं की जरूरत है।’ उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बधाई दी।

 

विश्व बैंक प्रमुख ने ट्वीट किया, 'भारत में गरीबी समाप्त करने के लिए एक साल के दूरदृष्टि वाले कदमों के लिए बधाई। दुनिया को आप जैसे और नेताओं की जरूरत है।'

 

किम ने प्रधानमंत्री को एक साल में गरीबी समाप्त करने के लिए उठाए गए दूरदृष्टि वाले कदमों के लिए बधाई दी।

नरेंद्र मोदी ने भी उनके इस संदेश पर धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, ‘जिम किम को धन्यवाद। हम सभी को दुनिया को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने को मिलकर काम करना होगा। विशेष रूप से गरीबी समाप्त करने के लिए।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश