1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. केन्या: पुलिस ने अल-शबाब के 4 आतंकवादियों को मार गिराया

केन्या: पुलिस ने अल-शबाब के 4 आतंकवादियों को मार गिराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2016 01:05 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 01:05 pm IST

मंडेरा: केन्या में पुलिस ने शनिवार को सीमावर्ती कस्बे एल-वाक में सोमालिया के आतंकवादी संगठन अल-शबाब के चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्रीय समन्वयक

kenya police killed 4 terrorist of al shabab- India TV Hindi
kenya police killed 4 terrorist of al shabab

मंडेरा: केन्या में पुलिस ने शनिवार को सीमावर्ती कस्बे एल-वाक में सोमालिया के आतंकवादी संगठन अल-शबाब के चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

पूर्वोत्तर क्षेत्रीय समन्वयक मोहमुद सालेह ने रविवार को बताया कि मरने वाले अल-शबाब के आतंकवादी थे, जो सोमालिया सीमा से सटी मंडेरा काउंटी में पुलिस चौकियों को निशाना बनाने की फिराक में थे। सालेह ने बताया, "पुलिस अधिकारियों को खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार दोपहर अल-शबाब के पांच और अन्य आतंकवादियों का पता लगा था।"

सालेह ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने आतंकवादियों पर नजर बनाए रखी और मशीन गन व रॉकेट चालित ग्रेनेड से लैस 20 लोगों का एक समूह बनाकर जवाबी कार्रवाई की। सालेह ने कहा कि पुलिस ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। उनके पास से एके 47 राइफल्स और 90 राउंड गोलियां बरामद की गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश