1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘टाइम’ पत्रिका में लेख के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘टाइम’ पत्रिका में लेख के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया

 Written By: Agency
 Published : Apr 17, 2015 11:59 am IST,  Updated : Apr 17, 2015 12:33 pm IST

टोरंटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘टाइम’ पत्रिका में उनका परिचय लिखने पर बराक ओबामा को आज धन्यवाद दिया और अमेरिकी राष्ट्रपति के शब्दों को 'दिल को छूने वाला और प्रेरणादायी' बताया। मोदी ने ट्वीट किया,

नरेंद्र मोदी ने कहा...- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी ने कहा ओबामा के शब्द दिल को छूने वाले और प्रेरणादायी है

टोरंटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘टाइम’ पत्रिका में उनका परिचय लिखने पर बराक ओबामा को आज धन्यवाद दिया और अमेरिकी राष्ट्रपति के शब्दों को 'दिल को छूने वाला और प्रेरणादायी' बताया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय बराक ओबामा आपके शब्द दिल को छूने वाले और प्रेरणादायी हैं। धन्यवाद ‘टाइम’।’’ मोदी ने ट्वीट के साथ ही पत्रिका में लेख का लिंक साझा किया। इस पत्रिका ने मोदी को विश्व के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है।

‘इंडियाज रिफॉर्मर इन चीफ’ (भारत के मुख्य सुधारक) शीर्षक के लेख में ओबामा ने मोदी की ‘‘गरीबी से प्रधानमंत्री’’ तक की जिंदगी की कहानी को भारत के उदय की क्षमता और गतिशीलता को प्रदर्शित करने वाला बताया।

ओबामा ने कहा, ‘‘आज, वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं, और गरीबी से प्रधानमंत्री तक की उनके जीवन की कहानी भारत के उदय की क्षमता और गतिशीलता को प्रदर्शित करती है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश