1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पर्यावरण के लिए सख्त कदम उठाएगा न्यूजीलैंड, 2019 तक बंद हो जाएंगे प्लास्टिक के शॉपिंग बैग्स

पर्यावरण के लिए सख्त कदम उठाएगा न्यूजीलैंड, 2019 तक बंद हो जाएंगे प्लास्टिक के शॉपिंग बैग्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2018 07:43 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 07:43 pm IST

न्यूजीलैंड ने 2019 तक सिर्फ एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक शॉपिंग बैग को समाप्त करने का फैसला लिया है।

Representational Image | Pixabay- India TV Hindi
Representational Image | Pixabay

वेलिंगटन: प्लास्टिक आज पूरी दुनिया में एक बड़ी समस्या बन चुका है। इसके चलते न सिर्फ प्रदूषण फैल रहा है बल्कि अनजाने में कई जानवरों और पक्षियों द्वारा इसे खा लेने से उनकी मौतें हो रही हैं। यही वजह है कि  न्यूजीलैंड ने 2019 तक सिर्फ एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक शॉपिंग बैग को समाप्त करने का फैसला लिया है। पर्यावरण की रक्षा और क्लीन ऐंड ग्रीन कंट्री के रूप में मशहूर देश के रूप में अपनी साख बचाने के लिए यहां की सरकार प्लास्टिक बैग्स को खत्म करने जा रही है।

न्यूजीलैंड की सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘अपने देश में हर साल हम लाखों एक बार उपयोग में आने वाले प्लास्टिक बैग का उपयोग करते हैं जिनमें से कई प्रकार की प्लास्टिक हमारे बहुमूल्य तटीय और समुद्री वातावरण को प्रदूषित करती है और सभी प्रकार के समुद्री जीवन को गंभीर नुकसान पहुंचाती है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने इन्हीं बहुमूल्य संसाधनों को बचाने के लिए सरकार ने प्लास्टिक बैग्स को धीरे-धीरे अगले साल तक पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन और सहायक पर्यावरण मंत्री यूगेनी सागे ने यह उपाय प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगाने के लिए न्यूजीलैंड के 65000 नागरिकों की अर्जी के जवाब में उठाया है। जैसिंडा ने कहा कि नीति धीरे-धीरे लागू की जाएगी ताकि न्यूजीलैंड के लोग परिवर्तन के आदी हो सकें। सागे ने कहा कि दुनिया भर के कई देशों ने प्लास्टिक प्रदूषण पर सफलतापूर्वक कार्रवाई की है। उन्होंने प्लास्टि बैग को चलन से हटाने के लिए छह महीने की अवधि का प्रस्ताव दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश