1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अबू धाबी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, यूएई सरकार ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से करेगी सम्मानित

अबू धाबी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, यूएई सरकार ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से करेगी सम्मानित

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 12:11 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी सफल यात्रा के बाद शुक्रवार को पेरिस से अबूधाबी पहुंचे। फ्रांस यात्रा के दौरान उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और अपने समकक्ष एडवर्ड फिलिप के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

 Prime Minister Narendra Modi arrives at Abu Dhabi.- India TV Hindi
 Prime Minister Narendra Modi arrives at Abu Dhabi. Image Source : ANI

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी सफल यात्रा के बाद शुक्रवार को यूएई पहुंचे। यूएई में पीएम नरेंद्र मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी की पीएम मोदी की यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा है। दो अन्य देशों में फ्रांस और बहरीन शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हो रहे हैं। अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के सफल समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी अबूधाबी के लिए रवाना हुए।’’

रूपे कार्ड करेंगे जारी

संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा के दौरान मोदी अबूधाबी के क्राउन प्रिंस, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ पारस्परिक हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करेंगे। वह विदेशों में कैशलेस लेनदेन के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए औपचारिक रूप से रूपे कार्ड भी जारी करेंगे।

‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से किया जाएगा सम्मानित

order of jayed
Image Source : FILEयूएई का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद

इस यात्रा के दौरान वह यूएई सरकार द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ भी प्राप्त करेंगे। पीएम मोदी अबूधाबी के बाद बहरीन का दौरा करेंगे जहां वह सुल्तान शेख हमाद बिन ईसा अल खलीफा के साथ बातचीत करेंगे। वह खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिर श्रीनाथजी मंदिर के पुनर्विकास की औपचारिक शुरुआत के समय उपस्थित रहेंगे।

जी-7 की बैठक में हिस्सा लेने फ्रांस जाएंगे

इसके बाद वह जी-7 की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को वापस फ्रांस जाएंगे। मोदी का बहरीन दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यहां की यह पहली यात्रा होगी। वह यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश