1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सऊदी किंग ने छुट्टियों पर उड़ाए 641 करोड़, जानें कैसे खर्च हुए इतने पैसे

सऊदी किंग ने छुट्टियों पर उड़ाए 641 करोड़, जानें कैसे खर्च हुए इतने पैसे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2017 08:42 am IST,  Updated : Aug 23, 2017 08:42 am IST

सऊदी अरब के किंग अपनी शानों शौकत के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। इनका रहन सहन और खर्चे अमीरों से भी बढ़कर होते हैं।

king salman- India TV Hindi
king salman

सऊदी अरब के किंग अपनी शानों शौकत के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। इनका रहन सहन और खर्चे अमीरों से भी बढ़कर होते हैं। हाल ही में सऊदी अरब के किंग ने अपनी सालाना छुट्टियों पर इतना पैसा खर्च किया कि बड़े बिजनेसमेन भी इतनाकर्चा करने से पहले दो बार सोचते होंगे। सूदी किंग ने अपनी छुट्टियों पर लगभग 100 मीलियन डालर कर्च किए। (उत्तर कोरिया की मदद करने पर अमेरिका ने लगाया चीनियों, रूसियों पर प्रतिबंध)

यह मामला उस समय का है जब सऊदी किंग मोरक्को पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मोरक्को के प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया और उन्हें 74 एकड़ के समर पैलेस में ले जाया गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सऊदी किंग हर साल छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। किंग के साछ-साथ एक हजार लोग भी मोरक्को गए थे। जिनमें उनके मंत्री, अधिकारी और परिवार के सदस्य थे। सभी के लिए मोरक्को के महंगे होटल बुक करवाए गए थे।

खबरों के मुताबिक, किंग के मोरक्को जाने से वहां के टूरिज्म की कमाई में 1.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। रिपोर्टस में यह भी बताया गया कि उन्हें और उनके रिश्तेदारों को घुमाने के लिए 100 मर्सिडीज और रेंज रोवर्स गाड़ियां बुक की गई थीं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश