Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण अफ्रीका: अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध जीते जैकब जुमा

दक्षिण अफ्रीका: अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध जीते जैकब जुमा

Edited by: India TV News Desk Published : Aug 09, 2017 08:26 am IST, Updated : Aug 09, 2017 08:26 am IST

दक्षिण अफ्रीका के जैकब जुमा संकट में घिरे अपने राष्ट्रपति पद के खिलाफ संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध जीत गये।

south africa zuma conquered the no confidence motion- India TV Hindi
south africa zuma conquered the no confidence motion

जोहांसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जैकब जुमा संकट में घिरे अपने राष्ट्रपति पद के खिलाफ संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध जीत गये। चार सौ सदस्यीय संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर 384 सदस्यों ने मतदान किया। प्रस्ताव के विरुद्ध 198 और पक्ष में 177 मत पड़े। (ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेताया, दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा ऐसा विध्वंस)

पिछले सात सालों में जुमा ने आज आठवीं बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना किया। लेकिन आज की बहस पहले से भिन्न थी क्योंकि उनकी अपनी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के कुछ सदस्यों ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर वोट किया।

संसद में बहुमत होने के कारण एएनसी पिछले कई मतर्बे अविश्वास प्रस्ताव जीत गयी है लेकिन इस बार कई एएनसी सदस्यों ने संकेत दिया था कि वे जुमा के कथित रुप से भ्रष्टाचार में शामिल होने को लेकर विपक्ष के साथ खड़ होंगे। हालांकि प्रस्ताव को एएनीसी के 50 सदस्यों का साथ नहीं मिला जो उसके सफल होने के लिए जरुरी है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement