1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. खौफनाक: 14 साल की बच्ची के साथ हर रोज होता था रेप

खौफनाक: 14 साल की बच्ची के साथ हर रोज होता था रेप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2015 10:07 am IST,  Updated : Jul 04, 2015 10:10 am IST

जाखो: दुनियाभर में आतंक का पर्याय बन चुके आतंकी संगठन ISIS के गिरोह से बच निकली एक यजीदी लड़की की दर्दनाक कहानी सामने आई है। 14  साल की  एक लड़की को 6 महीने तक कैद

खौफनाक: 14 साल की बच्ची...- India TV Hindi
खौफनाक: 14 साल की बच्ची के साथ हर रोज होता था रेप

जाखो: दुनियाभर में आतंक का पर्याय बन चुके आतंकी संगठन ISIS के गिरोह से बच निकली एक यजीदी लड़की की दर्दनाक कहानी सामने आई है। 14  साल की  एक लड़की को 6 महीने तक कैद में रख ऐसी दर्दनाक यातनाएं दी गईं कि आपकी रूह कांप जाएगी। ISIS ने इस लड़की को एक सेक्स स्लेव की तरह 6 महीने तक कैद में रखा। कैद के दौरान रेप और मारपीट उसकी जिंदगी का दर्दनाक हिस्सा बन गया था। उसन बताया कि उसे कभी कभी लगता था कि जिंदगी अब यहीं खत्म है। छह महीनों में उसे चार ISIS आतंकियों को बारी-बारी बेचा गया। इराक के कुर्द इलाके जाखो में राहतकर्मी  के तौर पर काम कर रहीं स्वीडिश-कुर्दिश देलाल सिन्डे ने मीडिया को एक 14 साल की लड़की का दर्द बताया।

38 साल के IS आतंकी को बेचा गया

देलाल ने  बताया कि ISIS ने एक 14 साल की लड़की को अगवा किया था, तब  उन्होनें उसकी वर्जनिटी के तरह तरह के टेस्ट करवाए थे। वर्जिनिटी की पुष्टि होने पर लड़की को 38 साल के IS आतंकी को बेच दिया गया। एक IS आतंकी रोज उसके साथ रेप करता और उससे अपने घर का काम करवाता था। जब IS आतंकी का तय समय  खत्म हुआ तो फिर उसे दोबारा आतंकियों के गिरोह में पहुंचा दिया गया। यहां रेप के साथ-साथ उसे बुरी तरह मारा भी जाता था। पूरी पीठ पर कोड़ों निशान छपे रहते थे। साथ ही इसी तरह देलाल नें बताया कि इसके बाद उस लड़की को बारी-बारी से तीन और लोगों को बेचा गया।

अगली स्लाइड में जानिए IS कर रहें हैं सेक्स स्लेव्स के लिए लड़कियां इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश