1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ट्यूनीशिया में आतंकी हमले के बाद घोषित हुआ आपातकाल

ट्यूनीशिया में आतंकी हमले के बाद घोषित हुआ आपातकाल

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2015 07:37 am IST,  Updated : Jul 05, 2015 07:39 am IST

ट्यूनिश: पिछले हफ्ते समुद्र तट पर आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए जनसंहार के बाद ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बेजी कैद एस्सेबसी ने आज देश में आपातकाल घोषित कर दिया। जनसंहार में 38 विदेशी पर्यटकों

ट्यूनीशिया में घोषित...- India TV Hindi
ट्यूनीशिया में घोषित हुआ आपातकाल

ट्यूनिश: पिछले हफ्ते समुद्र तट पर आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए जनसंहार के बाद ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बेजी कैद एस्सेबसी ने आज देश में आपातकाल घोषित कर दिया। जनसंहार में 38 विदेशी पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया गया था।

इस उत्तर अफ्रीकी देश ने स्वीकार किया है कि पोर्ट अल कांतवी में समुद्र तट पर हुए हमले के मुकाबले के लिए उसके सुरक्षा बल तैयार नहीं थे और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में काफी देर की।

एस्सेबसी के कार्यालय की ओर से कहा गया, राष्ट्रपति ने ट्यूनीशिया में आपातकाल घोषित कर दिया है और वह देश को शाम पांच बजे संबोधित करेंगे।

बयान में कहा गया कि फिलहाल आपातकाल 30 दिनों तक रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश