1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अफ्रीका में खोजा गया दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हीरा, ये है खासियत

अफ्रीका में खोजा गया दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हीरा, ये है खासियत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 16, 2018 08:22 am IST,  Updated : Jan 16, 2018 08:22 am IST

अफ्रीका के लेसोथो में दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा हीरा खोजा गया है। इसे खोजने वाली कंपनी जेम डायमंड ने इस बाद का दावा किया है कि यह दुनिया का पांचवा हीरा है।

world 5th largest diamond discovered in Africa- India TV Hindi
world 5th largest diamond discovered in Africa

अफ्रीका के लेसोथो में दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा हीरा खोजा गया है। इसे खोजने वाली कंपनी जेम डायमंड ने इस बाद का दावा किया है कि यह दुनिया का पांचवा हीरा है। कंपनी ने इस हीरे की कीमत 4 करोड़ डॉलर तक हो सकती है। इस हीरे को लेटसेंग की खान से निकाला गया है। (काबुल में भारतीय दूतावास पर रॉकेट हमला, कोई हताहत नहीं )

इस हीरे की खासियत यह है कि यह एक डी रंग श्रेणी का 910 कैरेट का हीरा है। आपको बता दें कि डी श्रेणी के हीरे सबसे शुद्ध होते हैं। इस हीरे का कोई लंग नहीं होता। हीरे में हाई क्लालिटी का निर्धारण रंग के हिसाब से किया जाता है।

जेम डायमंड के मुक्य कार्यकारी क्लिफफोर्ड एल्फिक ने बयान दिया कि,  ‘‘ जब से जेम (कंपनी) ने 2006 में लेटसेंग खान का अधिग्रहण किया है। इसने दुनिया को कई महत्वपूर्ण हीरे दिए हैं। इसमें 603 कैरट का ‘लेसोथो प्रॉमिस’ भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि यह उच्चतम श्रेणी का अब तक खोजा गया सबसे बड़ा हीरा है. यह एक उल्लेखनीय खोज है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश