1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लेबनान में मूक-बधिर समेत 5 भाई-बहनों समेत 7 की मौत, इजरायल के हवाई हमले में गई जान

लेबनान में मूक-बधिर समेत 5 भाई-बहनों समेत 7 की मौत, इजरायल के हवाई हमले में गई जान

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Nov 10, 2024 11:09 am IST,  Updated : Nov 10, 2024 11:09 am IST

इजरायल के हवाई हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है। इस हवाई हमले में मूक-बधिर समेत 5 भाई-बहनों की भी मौत हो गई है। इनमें 3 मूक-बधिर थे।

लेबनान पर हुए इजरायली हमले के बाद लगी आग। - India TV Hindi
लेबनान पर हुए इजरायली हमले के बाद लगी आग। Image Source : PTI

टायरे (लेबनान): लेबनान के दक्षिणी बंदरगाह शहर टायरे पर इजरायल ने भीषण हवाई हमला किया है। इस हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 सगे भाई-बहन थे, जिनमें तीन मूकबधिर भी शामिल हैं। लेबनान के अधिकारियों समेत एक स्थानीय निवासी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। हमले वाली जगह पर बाद में भीषण आग लग गई, जहां से भयानक लपटें और काला धुआं उठते देखा जा सकता है।

लेबनान की सरकारी मीडिया के अनुसार इजरायल की वायुसेना ने शनिवार को दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के विभिन्न हिस्सों पर हवाई हमले किए। इससे कुछ घंटे पहले बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में लड़ाकू विमानों ने हमला किया था, जिसमें कई इमारतें नष्ट हो गई थीं। लेबनान के हिजबुल्ला समूह ने कहा कि उसने उत्तरी इजराइल पर दर्जनों रॉकेट दागे और दक्षिणी लेबनान के ऊपर एक ड्रोन को मार गिराया। समूह ने कहा कि इजराइल की वायु सेना ने उस क्षेत्र पर हमला किया जहां ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इजराइनी सेना ने इस बारे में तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है।

लेबनान में 3 हजार से ज्यादा मौतें

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार देर रात टायरे पर हुए हमलों में 46 लोग घायल भी हुए हैं। इजरायल-हिजबुल्ला युद्ध के 13 महीनों के दौरान लेबनान में 3,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। बता दें कि हिजबुल्लाह ने गाजा पट्टी में हमास पर इजरायली हमले के विरोध में तेल-अवीव पर हमला करना शुरू किया था। इसके बाद इजरायल की हमास के बाद हिजबुल्लाह से भी जंग शुरू हो गई। इस जंग में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसका उत्तरवर्ती हाशिम सफीद्दीन भी मारे जा चुके हैं। (एपी) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश