1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जापान के बाद अब अमेरिका में भी आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानें कितना हुआ नुकसान

जापान के बाद अब अमेरिका में भी आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानें कितना हुआ नुकसान

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 12, 2023 07:34 am IST,  Updated : May 12, 2023 07:34 am IST

जापान के बाद अब अमेरिका की भी धरती भूकंप से हिल गई है। बताया जा रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : AP

जापान के बाद अब अमेरिका की भी धरती भूकंप से हिल गई है। बताया जा रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पूर्वी तट से 4 किमी दक्षिण-पश्चिम में कैलिफ़ोर्निया में था और इसकी गहराई 1.5 किमी थी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलोजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने एक ट्वीट में कहा, "कैलिफोर्निया में पूर्वी तट से 4 किमी दक्षिण पश्चिम में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 1.5 किलोमीटर थी।

राहत की बात यह रही कि कैलिफोर्निया में आए इस भूकंप से अभी तक कहीं से किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं इससे पहले गुरुवार को जापान की राजधानी टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई लोग घायल हो गए और मामूली क्षति हुई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र टोक्यो के दक्षिण-पूर्व चिबा प्रान्त में था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश