1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दूसरी बार PM चुने जाने के बाद अल्बनीज का आया पहला बयान, कहा-ऑस्ट्रेलिया का मजबूत लोकतंत्र गर्व करने लायक"

दूसरी बार PM चुने जाने के बाद अल्बनीज का आया पहला बयान, कहा-ऑस्ट्रेलिया का मजबूत लोकतंत्र गर्व करने लायक"

 Published : May 04, 2025 01:43 pm IST,  Updated : May 04, 2025 01:44 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के आम चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि देश का लोकतंत्र गर्व करने के लायक है।

एंथनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री। - India TV Hindi
एंथनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री। Image Source : PTI

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के आम चुनाव में एंथनी अल्बनीज की बंपर जीत होने के बाद उनका पहला रिएक्शन सामने आया है। दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का मजबूत लोकतंत्र गर्व करने लायक है। सिडनी में लेबर पार्टी की सदस्य सैली सिटौ के साथ स्वयंसेवकों को धन्यवाद देते हुए खुशी हो रही है। पीएम मोदी ने अपने दोस्त एंथनी अल्बनीज को दूसरी बार शानदार जीत की बधाई दी है। 

ऑस्ट्रेलिया के फिर से प्रधानमंत्री चुने गए एंथनी अल्बनीज ने रविवार को सिडनी के एक कैफे में लोगों से बधाई प्राप्त करने के बाद कहा कि देश के लोगों ने विभाजन के बजाय एकता को चुना है। शनिवार को हुए चुनाव में अल्बनीज की लेबर पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की।

समर्थकों के साथ कॉफी का लिया आनंद

अल्बनीज ने सिडनी के लीचार्ट स्थित एक व्यस्त कैफे में संवाददाताओं से कहा, "ऑस्ट्रेलियाई जनता ने विभाजन के बजाय एकता को चुना।" उन्होंने और उनकी मंगेतर जोडी हेडन ने अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ कैफे में कॉफी का आनंद लिया। अल्बनीज ने कहा, "हम अपने दूसरे कार्यकाल में भी पहले कार्यकाल की तरह अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से सरकार चलाएंगे।" उन्होंने बताया कि बचपन में वह अपनी मां मैरिएन अल्बनीज के साथ इस कैफे में अक्सर आते थे। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश