1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सूडान में 87 लोगों के शव बरामद, सैन्य संघर्ष में मारे गए थे, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

सूडान में 87 लोगों के शव बरामद, सैन्य संघर्ष में मारे गए थे, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Jul 13, 2023 08:51 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 08:51 pm IST

सूडान में 15 अप्रैल से ही लगातार हिंसा देखने को मिल रही है। सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच का तनाव एक खुली लड़ाई में बदल गया है।

सूडान में 87 लोगों के शव बरामद, सैन्य संघर्ष में मारे गए थे, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल- India TV Hindi
सूडान में 87 लोगों के शव बरामद, सैन्य संघर्ष में मारे गए थे, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल Image Source : FILE

Sudan: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच खूनी संघर्ष के चलते 87 लोगों के शव कब्रगाह से बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष के कारण इन सभी की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने ब​ताया कि मृतकों में महिलाओं और बच्चों के शव भी शामिल हैं। इन सभी को संघर्ष के दौरान कथित रूप से मौत के घाट उतार दिया गया। यूएन मानवाधिकार के अनुसार अफ्रीकी जनजाति के कुछ लोगों समेत कुल 87 लोगों को दारफुर शहर के एक कब्र में 1 मीटर के अंदर दफना दिया गया था। 

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने जेनेवा में एक बयान जारी करते हुए कहा कि 37 शवों को 20 जून को दफनाया गया था। हालांकि, इसके अगले ही दिन अन्य 50 शवों को उसी स्थान पर दबा दिया गया। दफनाए गए लोगों में 7 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं।

सूडान में अप्रैल महीने से जारी है हिंसा

सूडान में 15 अप्रैल से ही लगातार हिंसा देखने को मिल रही है। सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच का तनाव एक खुली लड़ाई में बदल गया है। सूडान का दारफुर शहर करीब 12 सप्ताह से संघर्ष का केंद्र रहा है। मानवाधिकार कार्यालय के मुताबिक, सेना और अर्धसैनिक बलों के लड़ाकों ने पश्चिमी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिंसा की है, जिससे कई लोगों को अपने घर को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। बीच बीच में संघर्ष विराम भी लागू किए गए। इस दौरान अमेरिका, सउदी अरब जैसे देशों ने भारत सहित विभिन्न देशों के नागरिकों को वहां से मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला। 

2.38 लाख से अधिक लोग विस्थापित

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (International Organisation for Migration) ने अपने हाल ही के रिपोर्ट में बताया है कि 238,000 से अधिक लोग दारफुर से पड़ोसी चाड में सीमा पार कर जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश