1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली चिली की धरती, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली चिली की धरती, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

 Published : Jun 07, 2025 07:39 am IST,  Updated : Jun 07, 2025 07:39 am IST

Earthquake: भूकंप के झटकों से चिली की धरती एक बार फिर हिल उठी है। भूकंप से बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है। वहीं हजारों घरों की बिजली गुल हो गई।

Earthquake- India TV Hindi
भूकंप Image Source : INDIA TV

Earthquake: उत्तरी चिली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल भागे। भूकंप के झटकों से कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है। हालांकि इस भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है।

23  हजार घरों में छाया अंधेरा

जानकारी के मुताबिक भूकंप के तेज झटके स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 1:15 बजे महसूस किए गए। बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने से करीब 23 हजार से अधिक घरों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई।  

कहां था भूकंप का केंद्र?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे आया और इसका केंद्र अटाकामा रेगिस्तान के तट के पास धरती से 76 किलोमीटर नीचे स्थित था। प्रारंभिक खबरों में किसी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई।

इमारतों को मामूली नुकसान

चिली की हाइड्रोग्राफिक और ओशनोग्राफिक सेवा ने कहा कि यह भूकंप दक्षिण अमेरिकी तट पर सुनामी उत्पन्न करने लायक नहीं है। चिली की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया सेवा, सेनाप्रेड उप निदेशक मिगुएल ऑर्टिज़ ने कहा कि शक्तिशाली भूकंप के कारण बुनियादी ढांचे को "मामूली" क्षति हुई और लगभग 23,000 घरों की बिजली सप्लाई बाधित हुई। 

क्यों कहा जाता है रिंग ऑफ फायर ?

बता दें कि चिली को रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। चिली से अलास्का तक फैले हुए इलाके में प्रशांत महासागर की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेटें हैं जिनके टकराने से अक्सर भूकंप आते हैं। भूकंप की तीव्रता ज्यादा रहने पर सुनामी का भी खतरा बना रहता है।

2010 में 8.8 तीव्रता का आया था भूकंप 

चिली में हाल के कुछ वर्षों सबसे विनाशकारी भूकंप 2010 में आया था। उस वक्त रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई थी। इस भूकंप में 526 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।

1960 में 9.5 तीव्रता के भूकंप से हिली थी धरती

चिली में 1960 में 20वीं सदी का सबसे बड़ा भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 9.5 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र वाल्डिविया शहर के पास चिली तट से करीब 100 मील दूर केंद्रित था। भूकंप के झटकों के बाद सुनामी भी आई थी। इस प्राकृतिक आपदा 1,655 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश