1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सिडनी हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग, रनवे पर भीषण आग लगने से मचा हड़कंप

सिडनी हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग, रनवे पर भीषण आग लगने से मचा हड़कंप

 Published : Nov 08, 2024 01:59 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 01:59 pm IST

सिडनी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद एक विमान में अचानक खराबी आ गई। इसके चलते उसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, लेकिन इसी दौरान रनवे पर आग लगने से भगदड़ मच गई।

सिडनी एयरपोर्ट पर रनवे पर जहाज में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
सिडनी एयरपोर्ट पर रनवे पर जहाज में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : REUTERS

वेलिंगटनः ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से उड़ान भरने वाले एक यात्री विमान के इंजन में शुक्रवार को खराबी आने के कारण विमान को सुरक्षित आपात लैंडिंग से पहले कई चक्कर लगाने पड़े। इससे रनवे पर ही भीषण आग लग गई। क्वांटस एयरलाइन ने यह जानकारी दी। सिडनी हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि उसी समय रनवे के एक तरफ मौजूद घास में आग लग गई। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं। आग लगने के बाद मौके पर यात्रियों और स्टाफ के बीच भगदड़ मच गई। 

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन उड़ानों में देरी की आशंका है। ‘क्वांटस’ एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि ब्रिस्बेन जा रहे ट्विन जेट बोइंग 737-800 में जब जोरदार धमाके के साथ इंजन फेल हुआ तो उस वक्त विमान में कितने यात्री सवार थे। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ‘क्वांटस’ के मुख्य पायलट कैप्टन रिचर्ड टोबियानो ने एक बयान में कहा, ‘‘हम समझते हैं कि यह ग्राहकों के लिए एक परेशान करने वाला अनुभव रहा होगा और हम सहायता प्रदान करने के लिए आज दोपहर सभी ग्राहकों से संपर्क करेंगे।

घटना की वजह अब तक पता नहीं

अधिकारियों ने कहा कि अभी तक घटना के पीछे की वजह पता नहीं है। हम इंजन की समस्या के कारण की भी जांच करेंगे।’’ सिडनी हवाई अड्डे ने कहा कि उसका मुख्य रनवे अब भी चालू है। हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि घास में आग समानांतर रनवे के किनारे लगी थी, जिसका दोबारा इस्तेमाल करने से पहले निरीक्षण किया जा रहा है। हवाई अड्डे ने कहा कि विमानों के परिचालन में देरी की आशंका है और यात्रियों को एयरलाइन से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है। (एपी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश