1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या, अज्ञात शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग

मेक्सिको में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या, अज्ञात शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 18, 2026 06:13 am IST,  Updated : May 18, 2026 06:39 am IST

मेक्सिको में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बंदूकधारी ने 10 लोगों की हत्या की। - India TV Hindi
बंदूकधारी ने 10 लोगों की हत्या की। Image Source : X/EUNICERENDON

मेक्सिको सिटी: इस वक्त की बड़ी खबर मेक्सिको से सामने आ रही है। यहां प्यूब्ला में एक शख्स ने 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि मेक्सिको के पूर्वी-मध्य राज्य प्यूब्ला के तेहुइत्ज़िंगो कस्बे में यह घटना सामने आई। यहां बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए। प्यूब्ला की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल थे। इन सभी लोगों को रविवार तड़के गोली मारी गई थी। जानकारी के मुताबिक संघीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

पहले भी हो चुकी हैं हत्याएं

वहीं स्थानीय अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि हत्याओं में कोई संदिग्ध है या नहीं। बता दें कि इससे पहले फरवरी में, प्यूब्ला राज्य के एक अन्य शहर ह्यूहुएटलान एल ग्रांडे में छह लोग मारे गए थे। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद, प्यूब्ला की राजधानी में एक वाहन पर हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल इस घटना को लेकर प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। मध्य मेक्सिको में हाल ही में कार्टेल हिंसा में तेजी आई है, जिसके कारण 800 से 1000 परिवारों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है।

यूक्रेन में बंदूकधारी ने 6 को मारा

बता दें कि इसी तरह की एक अन्य घटना पिछले महीने यूक्रेन की राजधानी कीव में भी देखने को मिली। यहां एक बंदूकधारी ने एक सुपरमार्केट में कुछ लोगों को बंधक बना लिया और बाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था। यूक्रेनी गृह मंत्रालय के प्रमुख इहोर क्लिमेंको ने एक बयान में कहा कि पुलिस के विशेष दस्ते ने बंधक बनाने वाले व्यक्ति से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन इसके विफल होने के बाद पुलिस टीम ने स्टोर में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि बंदूकधारी द्वारा गिरफ्तारी का विरोध किए जाने पर पुलिस ने उसे मार गिराया। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि गोलीबारी की घटना होलोसिव्स्की जिले में हुई। 

यह भी पढ़ें-

ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी, कहा-'तेजी से कदम उठाओ वरना कुछ नहीं बचेगा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश