1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बोको हराम के चंगुल से मुक्त कराए गए सैकड़ों बंधक, जानें महिलाओं के साथ क्या करता है ये आतंकी संगठन

बोको हराम के चंगुल से मुक्त कराए गए सैकड़ों बंधक, जानें महिलाओं के साथ क्या करता है ये आतंकी संगठन

 Published : May 21, 2024 06:13 pm IST,  Updated : May 21, 2024 06:13 pm IST

नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना ने बोको हराम के चंगुल से सैकड़ों लोगों को मुक्त करा लिया है। मुक्त कराए गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।

Boko Haram (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
Boko Haram (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : REUTERS

मैदुगुरी: नाइजीरिया के उत्तरी पूर्वी हिस्से में आतंकी संगठन बोको हराम द्वारा जंगल में महीनों तक बंधन बनाकर रखे गए सैकड़ों लोगों को मुक्त कराकर अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सेना ने इस बारे में जानकारी दी है। सेना ने बताया कि मुक्त कराए गए लोगों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं और ये कई महीनों या सालों से बंधक थे। नाइजीरियाई सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल केन चिग्बु ने मुक्त कराए गए लोगों को बोर्नो में असैन्य प्रशासन को सौंपने के दौरान कहा कि 350 बंधकों को बोको हराम ने सम्बिसा के जंगलों में बंधक बनाकर रखा था। 

भागने की नहीं करते कोशिश 

मेजर जनरल केन चिग्बु ने बताया कि 209 बच्चे, 135 महिलाएं और छह पुरुष मुक्त कराए गए हैं। फटे-पुराने कपड़ों में ये लोग बहुत थके हुए नजर आए। माना जाता है कि कुछ लड़कियों ने दुष्कर्म या उग्रवादियों से जबरन शादी के बाद बच्चों को जन्म दिया होगा। एक बंधक महिला के सात बच्चे हैं और उसने बताया कि बच्चों की वजह से वह एवं अन्य लोग भागने की कोशिश नहीं कर सके। 

देते हैं यातना 

मुक्त कराई गई एक महिला हाजरा उमरा ने कहा, ‘‘मैं हमेशा मुक्त होना चाहती थी लेकिन बच्चों के कारण ऐसा नहीं कर सकी। उसने बताया, ‘‘भागते समय पकड़े जाने पर वो यातना देते और अनिश्चितकाल के लिए कारागार में डाल देते।’’ हाजरा उमरा के अलावा अन्य कई ऐसी महिलाएं है जो बच्चों की वजह से बोकों हराम के चंगुल सें ना चाहते हुए फंसी रहती हैं। 

बोको हराम का आतंक 

नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के मुताबिक बोको हराम नाइजीरिया का जेहादी समूह है जिसकी स्थापना 2009 में देश में इस्लामिक शरिया कानून लागू करने के लिए की गई थी। बोको हराम के हमले और हिंसा में अब तक कम से कम 35 हजार लोग मारे गए हैं और 21 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

पैगंबर मोहम्मद से था इब्राहिम रईसी का संबंध, इसलिए...

इजराइल ने वेस्ट बैंक में आतंकी ठिकाने पर किया घातक हमला, मचा दी तबाही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश