1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है ईरान, विदेशमंत्री ने कहा-इसके लिए कोई "लाल रेखा" नहीं

अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है ईरान, विदेशमंत्री ने कहा-इसके लिए कोई "लाल रेखा" नहीं

 Published : Oct 13, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Oct 13, 2024 06:38 pm IST

इजरायल के पलटवार की आशंकाओं के बीच ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे देश पर किसी तरह का जवाबी हमला होता है तो ईरान अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, क्योंकि इसके लिए उसके पास कोई लाल रेखा नहीं है।

अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री। - India TV Hindi
अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री। Image Source : AP

दुबईः इजरायल की तेहरान पर जवाबी कार्रवाई की तैयारियों के बीच ईरान का बड़ा बयान सामने आया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि वह अपनी रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। क्योंकि ईरान को बचाने के लिए "कोई लाल रेखा नहीं" है। ईरान अपने कट्टर दुश्मन इजरायल के किसी भी पलटवार के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर 180 मिसाइलों से एक साथ हमला कर दिया था। इसके बाद से इजरायल ने जवाबी हमले की कसम खाई है। 

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इन आशंकाओं के बीच कहा कि हम अपनी आत्मरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगर किसी को लगता है कि ईरान बिना किसी प्रतिक्रिया के इजरायली हमले को अवशोषित कर लेगा तो यह उसकी भूल है। उन्होंने कहा कि जैसा कि तेहरान ने इस साल की शुरुआत में किया था, जब इजरायल ने आखिरी बार ईरानी मिसाइलों के हमले के बाद तेहरान पर हमला किया था। उसके बाद ईरान ने भी जवाब दिया था। 

हमें अपनी रक्षा के लिए कोई भी लाल रेखा नहीं

अब्बास ने कहा कि एक बार हम फिर बता दें कि अपने देश की रक्षा के लिए हमारे पास कोई ऐसी लाल रेखा नहीं है, जिसे हम पार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अगर इजरायल किसी तरह का हमला करता है तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने हाल के दिनों में अपने क्षेत्र में चौतरफा युद्ध को रोकने के लिए जबरदस्त प्रयास किए हैं। बावजूद हालात सुधर नहीं रहे। इसलिए मैं यह स्पष्ट रूप से कहता हूं कि अपने लोगों और उनके हितों की रक्षा के लिए हमारे पास कोई लाल रेखा नहीं है। बता दें कि तेल अवीव पर 1 अक्टूबर को हुए हमले पर इज़रायली रक्षामंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि इज़रायल ईरान पर ऐसे तरीके से हमला करेगा जो "घातक, सटीक और आश्चर्यजनक" होगा। (रायटर्स) 

यह भी पढ़ें

लेबनान में इजरायली सेना ने किया हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर हमला, गाजा में भी कई आतंकी ढेर


दुनिया में कहां के लोग जीते हैं सबसे लंबी उम्र?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश