1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Iran-US Ceasefire LIVE: ऑपरेशन 'रोर ऑफ द लॉयन' के तहत IDF ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 1400 ठिकाने किए तबाह

Iran-US Ceasefire LIVE: ऑपरेशन 'रोर ऑफ द लॉयन' के तहत IDF ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 1400 ठिकाने किए तबाह

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Updated : Apr 10, 2026 09:20 pm IST

Iran-US Ceasefire LIVE: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अधर में लटकती दिख रही है। उधर इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने ऑपरेशन 'रोर ऑफ द लॉयन' के तहत अब तक लेबनान में हिजबुल्लाह के 1400 ठिकानों को तहस-नहस कर देने का दावा किया है।

डोनाल्ड ट्रंप और मुज्तबा खामेनेई- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और मुज्तबा खामेनेई Image Source : FILE PHOTO

Iran-US Ceasefire LIVE: Iran-US Ceasefire LIVE: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अधर में लटकती दिख रही है। उधर इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने ऑपरेशन 'रोर ऑफ द लॉयन' के तहत अब तक लेबनान में हिजबुल्लाह के 1400 ठिकानों को तहस-नहस कर देने का दावा किया है। 

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद अब पाकिस्तान में शनिवार (11 अप्रैल 2026) को शांति वार्ता होगी। इसके लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में तैयारियां चल रही हैं। संसद, प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों, आलीशान होटलों, दूतावासों और विदेशी संगठनों के कार्यालयों वाले इस्लामाबाद के रेड ज़ोन की ओर जाने वाली सड़कें अवरुद्ध कर दी गई हैं, क्योंकि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के साथ शांति वार्ता की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। मगर वार्ता अधर में लटकती दिख रही है। ईरान की तरफ से अभी कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है कि वह वार्ता में शामिल होगा या नहीं। जबकि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को ईरान से शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। 

ऐसे में जंग बढ़ने की आशंका को देखते हुए यूके ने मिडिल-ईस्ट में 100 से ज्यादा मिसाइल इंटरस्पेटर भेजने की बात कही है। 

इस बीच, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है। तेहरान की न्यूज एजेंसी तसनीम को एक जानकार सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरानी वार्ता दल के आगमन की खबरें झूठी हैं।

इस्लामाबाद नहीं जाएगा ईरानी दल

ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ शांति वार्ता से इनकार कर दिया। अभी तक अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया है। ईरान ने पाकिस्तान को सूचित कर दिया है कि यदि लेबनान युद्धविराम का हिस्सा नहीं बनता है तो ईरानी दल इस्लामाबाद नहीं जाएगा। यह दावा ईरानी मीडिया की ओर से किया गया है। 

 

पाकिस्तान ने बिछाया रेड कारपेट

अमेरिका और ईरान के लिए पाकिस्तान ने रेड कारपेट बिछा दिया है। पाकिस्तान बेसब्री से अमेरिका और ईरान का इंतजार कर रहा है। पाक विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा, पाकिस्तान, इस्लामाबाद टॉक्स 2026 से संबंधित यात्रा करने वाले सभी प्रतिनिधिमंडलों सहित भाग लेने वाले देशों के पत्रकारों का स्वागत करता है। इसके लिए, सभी एयरलाइंस से अनुरोध किया जाता है कि वे ऐसे सभी व्यक्तियों को बिना वीजा के बोर्डिंग की अनुमति दें। पाकिस्तान के इमिग्रेशन अधिकारी उन्हें आगमन पर वीजा (Visa on Arrival) जारी करेंगे।

 

मगर वार्ता पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं। 

जानें खबर से जुड़े पल पल के अपडेट्स

Iran-US Ceasefire LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 8:50 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए जेडी वेंस

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए, जहां वे ईरान के साथ शांति वार्ता का नेतृत्व करेंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, 'हम बातचीत को लेकर उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि यह सकारात्मक होगी।'

  • 8:36 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'अगले 2 महीनों में पूरी तरह खुल सकता है होर्मुज'

    अमेरिकी अधिकारी केविन हेसेट ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगले दो महीनों में पूरी तरह खुल सकता है। उनके अनुसार, जहाजों की आवाजाही सामान्य होते ही वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे बाजार को राहत मिलेगी।

  • 7:46 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    ईरान से अपने नागरिकों की रिहाई की मांग करेगा अमेरिका

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन आगामी शांति वार्ताओं के दौरान ईरान से हिरासत में रखे गए अमेरिकी नागरिकों को रिहा करने की मांग करने की तैयारी कर रहा है। यह वार्ता पाकिस्तान के इस्लामाबाद में प्रस्तावित है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत होनी है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका को आशंका है कि ईरान में कम से कम 6 अमेरिकी नागरिक हिरासत में हैं। माना जा रहा है कि इन्हें बातचीत में दबाव के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • 7:38 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    लेबनान में मारे गए राज्य सुरक्षा के 8 अधिकारी

    लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, इजरायली हमले में राज्य सुरक्षा के 8 अधिकारियों की मौत हो गई। इस घटना पर इजरायली सेना की ओर से अभी तक कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

  • 6:39 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल ने ध्वस्त किया दक्षिणी लेबनान में भूमिगत लोडेड लांचर

    आईडीएफ ने बताया कि 401वीं ब्रिगेड के योद्धाओं ने इजरायली क्षेत्र को टारगेट करने वाले एक लोडेड लॉन्चर को नष्ट कर दिया और दक्षिणी लेबनान में एक भूमिगत सुरंग (शाफ्ट) का पता लगाया। 162वीं डिवीजन के अधीन 401वीं ब्रिगेड की लड़ाकू टीम दक्षिणी लेबनान में आक्रामक अभियान जारी रखे हुए है। इजरायली सैनिक हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर रहे हैं, आतंकवादियों को मार गिरा रहे हैं। साथ ही आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे और हथियारों को खोजकर नष्ट कर रहे हैं। 

  • 6:30 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    पाकिस्तान पहुंचने से पहले जेडी वेंस का आया पहला बयान, कहा-ईरान से वार्ता को उत्सुक

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने इस्लामाबाद रवाना होने से पूर्व पहला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे ईरान पर बातचीत के लिए उत्सुक हैं और उन्हें विश्वास है कि यह बातचीत सकारात्मक रहेगी। ट्रंप ने हमें बातचीत के लिए कुछ स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। 

  • 5:41 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    IDF ने गाजा में मार गिराये कई आतंकी

    इजरायल सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने उत्तरी और दक्षिणी गाजा में कई आतंकवादियों को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि ये मारे गए आतंकवादी आईडीएफ सैनिकों पर तत्काल हमले की योजना बना रहे थे। दक्षिणी गाजा में कटाएब अल-मुजाहिदीन संगठन के आतंकवादी महमूद बरिम को ढेर कर दिया गया है, जो आईडीएफ सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रखता था और हथियार जमा करता था। जबकि उत्तरी गाजा में हमास नुखबा के आतंकवादी अहमद मोहम्मद सालेह को मार गिराया गया है, जो आईडीएफ सैनिकों पर कई हमलों के लिए जिम्मेदार था। अन्य हमास आतंकवादियों को भी मार गिराया गया।

  • 5:37 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    हिजबुल्लाह लगातार इजरायल पर कर रहा जवाबी हमला

    इजरायली हमले के बाद हिजबुल्लाह भी लेबनान से तेल अवीव पर लगातार रॉकेट से हमला कर रहा है। इसके एक वीडियो कैमरे में कैद किया गया है। 

  • 4:50 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल-यूएस के हमले में मारे गए अस्पताल कर्मियों के बलिदान पर भावुक हुए राष्ट्रपति पेजेश्कियन

    ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने एक पोस्ट में लिखा, आक्रमणकारियों द्वारा ईरान की भूमि पर आक्रमण शुरू होने के पहले दिन से ही अस्पतालों में नर्सें, डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवा कर्मी-खासकर इमरजेंसी सेवाओं में पूरी तरह से ड्यूटी पर तैनात रहे हैं और पाय_कार_मर्दम के नारे के साथ लोगों की सेवा में जुटे रहे। मैं आप सभी का उनके बलिदानों के लिए धन्यवाद करता हूं। इस अन्यायपूर्ण युद्ध में आप ईरान के चमकते सितारे रहे हैं। मैं आप में से प्रत्येक का आभारी हूँ।

     

  • 4:42 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    7 अप्रैल को हमले के बाद ईरान के इस ट्रैक से आज गुजरी पहली ट्रेन

    7 अप्रैल को अमेरिका-इजरायल के हमले में क्षतिग्रस्त हुए मध्य ईरान के काशान में पुनर्निर्मित याह्याबाद रेलवे पुल को पहली ट्रेन ने शुक्रवार को क्रॉस किया। यह ट्रैक हमले में क्षतिग्रस्त हो गया था। 

  • 4:01 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    डि कोस्टा रिका ने IRGC, हिजबुल्लाह, हमास और हूतियों को घोषित किया आतंकी संगठन, इजरायल ने सराहा

    डि कोस्टा रिका ने IRGC, हिजबुल्लाह, हमास और हूतियों को आतंकी संगठन घोषित किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसके लिए डि कोस्टा रिका के राष्ट्रपति की सराहना की है। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा, "मैं राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस आर की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी), हिजबुल्लाह, हमास और हौथियों को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए सराहना करता हूं।"

  • 3:13 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान इजरायल से लेने वाला था लेबनान पर हमले का हिसाब, आखिरी वक्त में टाल दी स्ट्राइक

    ईरान इजरायल से लेबनान पर हमले का हिसाब लेने वाला था, लेकिन उसने आखिरी वक्त में स्ट्राइक दी। ईरान ने खुद इसकी वजह बताई है। 

     

  • 3:08 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के बड़े सेंटर को किया तबाह, जारी किया वीडियो

    इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर किए गए एक ताजा हमले में हिजबुल्लाह के बड़े ठिकाने को तबाह कर दिया है। आईडीएफ ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। 

  • 2:57 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के 40 दिन बाद भारत स्थित ईरानी दूतावास ने दी श्रद्धांजलि

    भारत स्थित ईरानी दूतावास ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 40 दिन होने पर उनको याद किया और श्रद्धांजलि दी। 

  • 2:52 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायली हमले में मारे गए अपने 4 बच्चों के शव खोज रहा फिलिस्तीनी

    अल बुरेज शिविर में जीवित बचे एक फ़िलिस्तीनी ने इज़रायल के हवाई हमले में अपने चार बच्चों को खो दिया, जिनके शव अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। युद्धविराम के बावजूद, सीमित बचाव कार्य जारी है और बमबारी से तबाह गाज़ा में हज़ारों लोग लापता हैं।

  • 2:40 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान-अमेरिका शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान में सुरक्षा सख्त

    ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान में सुरक्ष सख्त कर दी गई है। 

  • 2:33 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के शाहबीयेह शहर पर किया हवाई हमला

    इजरायली युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान के शाहबीयेह शहर पर हवाई हमला किया है। हमले के बाद धुआं उठते दिख रहा है। 

     

  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल ने 40 दिन में ईरान पर किए गए हमलों का दिया ब्यौरा

    ऑपरेशन रोरिंग लायन के आंकड़े:

    • ईरान पर 1,000 से अधिक हमले
    • 6,700 से अधिक इकाइयों और 4,000 लक्ष्यों के विरुद्ध 10,800 से अधिक हमले किए गए
    • 18,000 से अधिक गोला-बारूद गिराया गया
    • ईरान पर 8,500 से अधिक परिचालन हमले

  • 1:54 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान-अमेरिका शांति वार्ता कराने के लिए पाकिस्तान तैयार, अब कर रहा दोनों पक्षों का इंतजार

    ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम को लेकर शांति वार्ता हेतु इस्लामाबाद ने तैयारी पूरी कर ली है। अब उसे ईरान और अमेरिका के पक्षों को आने का इंतजार है। 

  • 1:52 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    पाकिस्तान और फ्रांस ने लेबनान सीजफायर का उल्लंघन करने पर की इजरायल की निंदा

    पाकिस्तान और फ्रांस ने लेबनान सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप इजरायल पर लगाया है। साथ ही सीजफायर उल्लंघन की निंदा की है। 

  • 1:43 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले से मची तबाही

    इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हमला करके तबाही मचा दी है। 

  • 1:19 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    11 अप्रैल से शुरू होंगी ईरान की सभी बैंक

    युद्ध के चलते ठप पड़ी ईरान की बैंकों को 11 अप्रैल से फिर से ऑपरेशन में लाने का निर्देश दिया जा चुका है। आईआरजीसी ने बैंकों को फिर से सुचारू होने का निर्देश दिया है। 

  • 12:47 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने फिर किया हमला, 1 की मौत

    इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर हमला किया है। इसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। 

  • 12:39 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य की निगरानी में ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा की

    ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन एक "नए चरण" में प्रवेश कर चुका है, जो इस रणनीतिक जलमार्ग पर परिचालन नियंत्रण में बदलाव का संकेत है।

     

  • 11:54 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान से शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान से शांति वार्ता के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का विमान पाकिस्तान लैंड कर गया है। 

  • 11:47 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया रॉकेट हमला

    हिजबुल्लाह ने इजरायल पर जवाबी रॉकेट हमला किया है। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। 

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स लेने पर भड़के ट्रंप

    होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स लेने पर ट्रंप भड़क गए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही की अनुमति देकर(वसूली के बाद अनुमति) ईरान बेहद घटिया काम कर रहा है, बल्कि कुछ लोग तो इसे शर्मनाक भी कहेंगे। यह हमारे समझौते के अनुरूप नहीं है!” 

  • 10:28 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूली पर भड़के ट्रंप, कहा-ईरान इसे तुरंत बंद करे

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूली पर भड़क गए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है-उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत बंद कर देना चाहिए!”

  • 10:05 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सेरेना होटल में होगी ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता

    पाकिस्तान की मध्यस्थता से ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम कराया गया है, जिसके बाद ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता इस्लामाबाद में होगी। ये वार्ता सेरेना होटल में आयोजित की जा रही है, जो प्रमुख सरकारी भवनों और दूतावासों के निकट स्थित है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि होटल को बुधवार शाम से रविवार तक के लिए आरक्षित कर लिया गया है। मेहमानों के लिए होटल खाली करा दिया गया है और स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • 9:54 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों से टैक्स ना ले ईरान-ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी बंद कर देना चाहिए।

     

  • 9:52 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ईरान अपने अधिकारों को कभी नहीं छोड़ेगा-खामेनेई

    ईरान के सरकारी टीवी ने नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का संदेश पढ़ा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ईरान 'युद्ध नहीं चाहता' लेकिन अमेरिका और इज़राइल से मिल रही धमकियों के बावजूद 'अपने वैध अधिकारों का त्याग नहीं करेगा'। 

     

  • 9:51 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    इस्लामाबाद में ईरानी वार्ता दल के आगमन की खबरें झूठी हैं-ईरान

    ईरान की न्यूज एजेंसी तसनीम को एक जानकार सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरानी वार्ता दल के आगमन की खबरें झूठी हैं। एक जानकार सूत्र ने तसनीम को बताया, “कुछ मीडिया आउटलेट्स द्वारा यह खबर फैलाई जा रही है कि ईरानी वार्ता दल अमेरिकियों के साथ बातचीत करने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गया है, यह पूरी तरह से गलत है।” सूत्र ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि जब तक संयुक्त राज्य अमेरिका लेबनान में युद्धविराम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं करता और ज़ायोनी शासन अपने हमले जारी रखता है, तब तक बातचीत निलंबित रहेगी।

  • 9:49 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं, ये युद्धविराम नहीं-ईरान

    अल जज़ीरा ने ड्रॉप साइट न्यूज़ के जेरेमी स्कैहिल से बात की कि अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई में विराम का असल मतलब क्या है और क्या यह वास्तव में कायम रहेगा। जैसा कि स्कैहिल ने बताया, तेहरान ने लड़ाई के इस विराम को "युद्धविराम" नहीं कहा है और यह भी चेतावनी दी है कि "उसकी उंगलियां ट्रिगर पर हैं"।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश