1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फिलिस्तीन, लेबनान और यमन के बाद सीरिया बना इजरायल का अगला निशाना, IDF ने राष्ट्रपति भवन पर ही कर दिया हमला

फिलिस्तीन, लेबनान और यमन के बाद सीरिया बना इजरायल का अगला निशाना, IDF ने राष्ट्रपति भवन पर ही कर दिया हमला

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 02, 2025 10:22 am IST,  Updated : May 02, 2025 10:22 am IST

इजरायल की सेना ने सीरिया में आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इस बार राष्ट्रपति भवन पर ही हमला कर दिया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह हमला राष्ट्रपति भवन के पास हुआ। मगर इससे हुए नुकसान को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इजरायल ने किया सीरिया के राष्ट्रपति भवन पर हमला (फाइल फोटो)- India TV Hindi
इजरायल ने किया सीरिया के राष्ट्रपति भवन पर हमला (फाइल फोटो) Image Source : AP

दमिश्क: फिलिस्तीन, लेबनान और यमन के बाद अब सीरिया इजरायल का अगला निशाना बना है। गुस्से से लाल हुई इजरायली सेना ने सीरिया के राष्ट्रपति भवन पर बड़ा हमला किया है। बताया जा रहा है कि इजरायल की वायु सेना ने यह हमला शुक्रवार तड़के किया। यह हमला सीरिया के राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया गया। इससे हड़कंप मच गया है। हालांकि आईडीएफ के हमले से सीरिया के राष्ट्रपति भवन व आसपास के इलाकों में पहुंचे नुकसान को लेकर अभी कोई अपडेट जानकारी साझा नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि इस हमले के कुछ ही घंटे पहले इजरायल ने सीरियाई प्राधिकारियों को दक्षिणी सीरिया में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के गांवों की ओर न बढ़ने की चेतावनी दी थी। यह हमला राजधानी दमिश्क के पास सीरिया सरकार के समर्थक बंदूकधारियों और ड्रूज अल्पसंख्यक संप्रदाय के लड़ाकों के बीच कई दिनों तक चली झड़पों के बाद हुआ है। इन झड़पों में दर्जनों लोग हताहत हुए थे।

 

हमले से थर्राय दमिश्क

इजरायली सेना के भीषण हमले से दमिश्क में खलबली मच गई है। सीरिया के अलावा इजरायली सेना फिलिस्तीन में आतंकी संगठन हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह और यमन में हूतियों से भी लड़ रही है। इजरायली सेना ने एक बयान में बताया कि लड़ाकू विमानों ने दमिश्क में राष्ट्रपति हुसैन अल-शरा के आवास के नजदीक हमला किया। उसने कोई और विवरण नहीं दिया। सरकार समर्थक सीरियाई मीडिया संगठनों ने कहा कि हमला शहर के ऊपर एक पहाड़ी पर राष्ट्रपति भवन ‘पीपुल्स पैलेस’ के नजदीक हुआ। ड्रूज एक अल्पसंख्यक समूह है। दुनिया भर में ड्रूज समुदाय के लगभग 10 लाख लोग हैं जिनमें से आधे से अधिक सीरिया में रहते हैं। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश