1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Israel US Iran War: नेतन्याहू की हत्या के दावों पर ईरानी दूतावास का पहला बयान, मिनाब में मृत लड़कियों के बाल से की तुलना

Israel US Iran War: नेतन्याहू की हत्या के दावों पर ईरानी दूतावास का पहला बयान, मिनाब में मृत लड़कियों के बाल से की तुलना

 Published : Mar 14, 2026 06:07 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 06:25 pm IST

ईरान से जारी भीषण जंग के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या किए जाने की अफवाहें ईरान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाई जा रही हैं। इस बीच ईरानी दूतावास ने इस पर पहली प्रतिक्रिया दी है।

बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल के प्रधानमंत्री (फाइल)- India TV Hindi
बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल के प्रधानमंत्री (फाइल) Image Source : AP

Israel US Iran War: इजरायल और अमेरिका से छिड़ी ईरान की जंग के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या किए जाने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ईरान ने बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या कर दी है। ज्यादातर दावे ईरानी लोगों की ओर से ही सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इसीलिए पिछले कई दिनों से नेतन्याहू दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन दावों के बीच दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास का पहला बयान सामने आया है, जिसमें इस तथाकथित घटना को मिनाब हमले में मारी गई स्कूली बच्चियों की हत्या से जोड़कर प्रतिक्रिया दी गई है। 

ईरानी दूतावास ने क्या कहा

दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, " यह बिल्कुल भी मायने नहीं रखता कि नेतन्याहू मार दिए गए या जिंदा हैं। एक मिनाबी लड़की का एक बाल भी उसके पूरे अस्तित्व से कहीं अधिक मूल्यवान है।" एक लाइन के इस पोस्ट में न तो दावों को खारिज किया गया है और न ही उसे सही बताया गया है, बल्कि ईरान के मिनाब शहर में इजरायल और अमेरिका के हमले में मारी गई 150 से अधिक स्कूली बच्चियों की मौत को लेकर अक्रोश व्यक्त किया गया है। 

पिता की शहादत और मिनाबी की बच्चियों का बदला लेने का ऐलान

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनाए गए मुज्तबा खामेनेई ने अपने पिता सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई समेत अन्य अधिकारियों की शहादत का बदला लेने की कसम खाई है। एक दिन पहले जारी किए गए बयान में मुज्तबा ने ईरान के मिनाबी शहर में स्कूल पर किए गए इजरायल और अमेरिका के हमले में मारी गई मासूम स्कूली बच्चियों की भी मौत का बदला लेने की प्रतिज्ञा ली है। इसके बाद से ही नेतन्याहू की मौत होने का दावा करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर फैलने लगी हैं। इनमें से ज्यादातर ईरानी हैंडल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश