1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Japan News: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान हमलावर ने मारी थी गोली

Japan News: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान हमलावर ने मारी थी गोली

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 08, 2022 08:41 am IST,  Updated : Jul 08, 2022 02:50 pm IST

Japan News: हमले के वक्त शिंजो आबे (Shinzo Abe) एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने उन पर गोली चलाई, जिसके बाद वे वहीं गिर गए।

Shinzo Abe- India TV Hindi
Shinzo Abe Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे पूर्व पीएम आबे
  • पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
  • साल 2020 में दिया था प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

Japan News: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन हो गया है। आज सुबह भाषण के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक बताया था। उनके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। यह जानकारी मिलते ही कैम्पेन रद्द करके पीएम किशिदा हेलिकॉप्टर से वापस टोक्यो आए थे। हमलावर शिंजो आबे की नीतियों से नाराज था। इसलिए उसकी हत्या की थी। 41 वर्षीय हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर  नारा शहर में हमला हुआ। यह हमला उन पर उस दौरान हुआ है जब वह पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन पर गोली चलाई गई। जिसके बाद वह भाषण के दौरान ही गिर गए  थे। सभा में मौजूद एक शख्स के अनुसार, उसे गोली चलने की आवाज आई और उसने शिंजो आबे को घायल देखा, जिनसे खून बह रहा था। शिंजो आबे पर दो बार फायरिंग हुई। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालत इतनी गंभीर थी कि सभी प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिंजो आबे के निधन से दुनियाभर के कई देशों में शोक है। वे वैश्विक नेता थे।  पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार किया है।

2020 में दिया था प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा 

आपको बता दें कि शिंजो आबे पीएम मोदी के अच्छे दोस्तों में से एक थे । उन्होंने साल 2020 के अगस्त में जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उन्‍होंने यह फैसला अपने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से लिया था।  65 वर्षीय अबे ने पद छोड़ने की घोषणा एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की थी। उन्‍होंने कहा था कि उन्‍हें इंटेस्‍टिनाइल बीमारी का इलाज करने के लिए कुछ समय की जरूरत है इसलिए वह अपने पद से इस्‍तीफा दे रहे हैं। पिछले दो हफ्तों के दौरान शिंजो आबे को दो बार अस्‍पताल जाना पड़ा थ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश