1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इथियोपिया में भूस्खलन में मौतों का आंकड़ा 157 से बढ़कर पहुंचा 229, काफी संख्या में बच्चों और महिलाओं की भी मौत

इथियोपिया में भूस्खलन में मौतों का आंकड़ा 157 से बढ़कर पहुंचा 229, काफी संख्या में बच्चों और महिलाओं की भी मौत

 Published : Jul 23, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 11:07 am IST

इथियोपिया में हुए भूस्खलन की वजह से भारी तबाही मच गई है। भूस्खलन की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा अब 157 से बढ़कर 29 तक पहुंच गया है। मौके पर अभी भी राहत और बचाव का काम जारी है।

Ethiopia Landslide- India TV Hindi
Ethiopia Landslide Image Source : FILE REUTERS

अदीस अबाबा:  इथियोपिया के एक दूरस्थ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या अब बढ़कर 229 हो गई है। एक दिन पहले तक 157 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। स्थानीय प्रशासक दागमावी आयेले ने बताया कि दक्षिणी इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी जिले में मिट्टी धंसने की घटना में मारे गए लोगों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। गोफा जोन के संचार कार्यालय के प्रमुख कासाहुन अबेयनेह ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को यह 157 थी और सोमवार रात तक 55 लोगों की मौत की सूचना थी। मगर आज 200 के आंकड़े को पार कर गई है। 

जीवित निकाले गए पांच लोग

गोफा जोन वह प्रशासनिक इलाका है जहां भूस्खलन हुआ है। ज्यादातर लोग सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में दब गए। उस समय बचावकर्मी एक दिन पहले हुए एक अन्य भूस्खलन के बाद पीड़ितों की तलाश कर रहे थे। आयेले ने बताया कि मलबे से पांच लोगों को जीवित निकाला गया है। 

ये है बच्चों का हाल

गोफा में एक अन्य अधिकारी मार्कोस मेलीसे ने बताया कि अन्य लोगों को बचाने की कोशिश करते वक्त भूस्खलन की चपेट में आए लोगों में से कई लापता हैं। गोफा जोन में आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के निदेशक मेलीसे ने बताया, ‘‘हम अब भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘कई बच्चे हैं जो हादसे में अपनी मां, पिता, भाई और बहन समेत पूरे परिवार को खो चुके हैं तथा लाशों से लिपट कर रो रहे हैं।’’ इथियोपिया में जुलाई में शुरू होने वाले बारिश के मौसम में भूस्खलन होना आम है। बारिश का यह मौसम सितंबर मध्य तक जारी रहने की संभावना है। 

बाढ़ और भूस्खलन का कहर

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार दक्षिणी इथोपिया देश के उन क्षेत्रों में से है जो हाल के महीनों में विशेष रूप से भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इससे पहले मई 2016 में देश के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 50 लोग मारे गए थे। (एपी)

यह भी पढ़ें:

कमला के लिए प्रचार करेंगे बाइडेन, राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने के फैसले को बताया 'सही कदम'

मुझे पता है कि डोनाल्ड ट्रंप किस तरह के हैं, कमला हैरिस ने चुनाव प्रचार में ऐसा क्यों कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश