मुंबई: शहर की पुलिस ने कथित रूप से वैवाहिक साइटों पर दूल्हों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक लड़की से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के लिए आज नाइजीरिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया।
फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को ठगते थे
पुलिस के अनुसार आरोपी चाल्र्स ओजोनेवरूपाक (30) और आइफानी ओधोह (29) फर्जी प्रोफाइल डालकर लड़कियों को ठगते थे। वे वैवाहिक साइटों या सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर प्रोफाइल में दूल्हों को धनी और खूबसूरत दिखाते थे और शादी के वायदे पर लड़कियों से पैसे ठगते थे।
एक लड़की की शिकायत पर दोनों धरे गए
एक लड़की की शिकायत के आधार पर दोनों को शहर से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी (जांच) धनंजय कुलकर्णी ने कहा, गिरफ्तार आरोपियों ने लड़की से एक करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस के अनुसार गिरोह में कुल दस लोग काम कर रहे थे औैर मामले की जांच चल रही है।