1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: ग्रेनेड हमले में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की हत्या

अफगानिस्तान: ग्रेनेड हमले में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 07:17 pm IST

अफगानिस्तान के पूर्वी लगमान प्रांत में ग्रेनेड हमले में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई। यह हमला रविवार को हुआ और किसी संगठन ने अब इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले में 3 लोग घायल भी हुए हैं।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी लगमान प्रांत में ग्रेनेड हमले में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई। यह हमला रविवार को हुआ और किसी संगठन ने अब इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले में 3 लोग घायल भी हुए हैं। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय गवर्नर के प्रवक्ता सरहदी जवाक ने कहा, ‘लगमान के बाड पाख जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने मकान पर दो हथगोले फेंके जिनमें 11 लोग मारे गए।’ उन्होंने कहा, ‘मारे गए सभी लोग आम नागरिक हैं तथा इनमें बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल हैं।’ 

जवाक ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन था और ना ही किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश