1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में ईद पर बाइक स्टंट दिखा रहे 10 की मौत, 100 घायल

पाकिस्तान में ईद पर बाइक स्टंट दिखा रहे 10 की मौत, 100 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2016 08:16 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 10:21 pm IST

लाहौर: ईद के मौके पर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए। पंजाब आपात

bike stunt- India TV Hindi
bike stunt

लाहौर: ईद के मौके पर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए।

पंजाब आपात सेवा के मुताबिक आज और कल पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में बाइक पर स्टंट दिखाने के दौरान सात लोगों, बहावलपुर में दो और लाहौर में एक की मौत हो गयी और 100 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां उनमें से कुछ की हालत नाजुक बतायी गयी है।

पुलिस ने लाहौर और फैसलाबाद से 50 से ज्यादा युवाओं को गिरफ्तार किया और 1,000 से ज्यादा बाइकों को जब्त किया। लाहौर के पुलिस प्रमुख अमीन वेइंस ने लोगों से अपील की, अभिभावकों को अपने बच्चों को जान पर खेलने देने से रोकना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस और यातायात कर्मियों को लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले युवाओं को गिरफ्तार करने और उनकी गाडि़यों को जब्त करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश